भुवनेश्वर: दर्दनाक सड़क हादसे में पति, पत्नी और बेटे की मौत…

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 15 Mar 2025 04:04 PM
भुवनेश्वर: दर्दनाक सड़क हादसे में पति, पत्नी और बेटे की मौत…
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर: बेटी से मिलने उसके घर जा रहे मां, पापा और उसके भाई की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. ये पूरी घटना ओडिशा के केओंझर जिले की है. एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति, पत्नी और बेटे की मौत हो गई. यह हादसा शनिवार को केओंझर जिले के चंपुआ थाना क्षेत्र के डोलिता चौक पर हुआ, जहां उनकी बाइक ट्रक से टकरा गई.

मृतकों की पहचान ऐबन प्रधान, मथामनी प्रधान और उनके बेटे मंगल प्रधान के रूप में हुई है. ये तीनों बाइक से अपनी विवाहित बेटी से मिलने जा रहे थे, जब यह भयानक दुर्घटना हुई. ट्रक ने उनकी बाइक को बेटी के घर के ठीक सामने टक्कर मार दी.

इस हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां और बेटे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital