भूपेश बघेल ने छग में भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर विष्णुदेव साय को बधाई दी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 10 Dec 2023 07:37 PM
भूपेश बघेल ने छग में भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर विष्णुदेव साय को बधाई दी
ऑडियो सुनें

रायपुर. छत्तीसगढ़ के निवर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को विष्णुदेव साय को राज्य में भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई दी. भाजपा के एक प्रमुख आदिवासी चेहरे साय (59) छत्तीसगढ़ के अगले मुख्यमंत्री होंगे. भाजपा के 54 नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक के दौरान उन्हें राज्य में भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया.

बघेल ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा है, ”कुनकुरी विधायक, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री विष्णु देव साय जी को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं. नवा (नये) छत्तीसगढ़ की न्याय और प्रगति यात्रा को आप मुख्यमंत्री के रूप में आगे बढ़ाएं, (मैं) ऐसी कामना करता हूं.” भाजपा ने हाल में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कुल 90 सीट में से 54 सीट जीती है. वर्ष 2018 में 68 निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल करने वाली कांग्रेस इस बार 35 सीटों पर सिमट गई. राज्य में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एक सीट जीतने में कामयाब रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu