बाइडन सत्ता हस्तांतरण को मुश्किल बनाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे : ट्रंप

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 07 Jan 2025 09:40 PM
बाइडन सत्ता हस्तांतरण को मुश्किल बनाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे : ट्रंप
ऑडियो सुनें

वाशिंगटन. अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया कि जो बाइडन सत्ता हस्तांतरण को मुश्किल बनाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने अंतिम सप्ताहों में जलवायु और अन्य आधिकारिक मसलों पर बाइडन के हालिया कार्यकारी आदेशों का हवाला दिया. ट्रम्प, 20 जनवरी को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे और अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ में बाइडन की जगह लेंगे.

ट्रंप ने खुद के सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट कर कहा, ”बाइडन सत्ता हस्तांतरण को मुश्किल बनाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं. इसके लिए इस तरह के फैसले लिये जा रहे हैं जो पहले कभी नहीं देखे गए. ‘ग्रीन न्यू स्कैम’, धन की बर्बादी के फैसले और हास्यास्पद कार्यकारी आदेश इसके उदाहरण हैं.” ट्रंप ने कहा, ”डरो मत, ये सभी ”आदेश” जल्द ही समाप्त हो जाएंगे, और हम सामान्य समझ तथा ताकत वाला देश बन जाएंगे.” कांग्रेस (अमेरिकी संसद) द्वारा ट्रंप की जीत की पुष्टि किए जाने से कुछ पहले और बाइडन के अमेरिका के अधिकांश तटरेखा पर तेल तथा प्राकृतिक गैस के लिए खुदाई पर प्रतिबंध लगाने के आदेश के बाद उनका यह बयान आया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu