बीजापुर: सीएएफ जवान ने अपनी बंदूक से खुद को गोली मारी, घायल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 27 Jun 2024 07:18 PM
बीजापुर: सीएएफ जवान ने अपनी बंदूक से खुद को गोली मारी, घायल

ऑडियो सुनें

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के एक जवान ने अपनी र्सिवस राइफल से खुद को गोली मार ली. घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के भोपालपटनम क्षेत्र के अंतर्गत रामपुरम स्थित सीएएफ के शिविर में जवान मनोज दिनकर ने अपनी र्सिवस रायफल से खुद को गोली मार ली.

उन्होंने बताया कि दिनकर आज सुबह जब अपने शिविर में था तब लगभग पांच बजे उसने खुद को गोली मार ली. गोली की आवाज सुनने के बाद वहां मौजूद अन्य जवान दिनकर के बैरक में पहुंचे और उसे अस्पताल पहुंचाया. अधिकारियों ने बताया कि घायल जवान को जगदलपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी स्थिति गंभीर है. उन्होंने बताया कि जवान ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी नहीं मिली है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 मोदी कैबिनेट: गेहूं की एमएसपी में वृद्धि, 2.79 लाख करोड़ रुपये की तीन योजनाओं को मंजूरी, जानिए मंत्री क्या बोले
  2. 2 ये रिश्ता क्या कहलाता है : राज्यसभा सीट के लिए उद्योगपति नाथवानी ने पर्चा भरा, समाजवादी पार्टी ने बनाया उम्मीदवार, पिता भाजपा से हैं सांसद, रिलायंस ग्रुप के प्रेसिडेंट भी हैं
  3. 3 मंत्रिपरिषद के नए फैसले : अतिथि व्याख्याता नीति में बदलाव, छत्तीसगढ़ के मूल निवासी को प्राथमिकता, अग्निवीर सैनिकों को सिविल सेवा पदों में 10 प्रतिशत आरक्षण, सीएम साय के नेतृत्व में हुई बैठक
  4. 4 Flight or Fight : फ्लाइट के पायलट आपस में भिड़े, कॉकपिट में चले चाकू, दो घायल, 180 यात्री थे सवार, चीख-पुकार वाला वीडियो फोटो वायरल
By Yogesh Kumar Sahu