बीजापुर: सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में दो महिलाओं समेत पांच नक्सली ढेर

नेशनल पार्क मुठभेड़ में 2 महिला माओवादी समेत कुल 5 वर्दीधारी माओवादियों के शव बरामद

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में रविवार को सुरक्षार्किमयों के साथ मुठभेड़ में दो महिलाओं समेत पांच नक्सली मारे गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) सुंदरराज पी. ने बताया कि मद्देड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांदेपाड़ा-कोरंजेड गांव के जंगल में सुबह उस समय मुठभेड़ शुरू हुई, जब सुरक्षार्किमयों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी.

उन्होंने बताया कि इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में नक्सलियों की गतिविधि के बारे में सूचना मिलने के बाद जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और जिला बल के जवानों ने शनिवार को अभियान शुरू किया. पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) ने बताया, ”अपराह्न तीन-चार बजे तक रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही. घटनास्थल से वर्दी पहने दो महिलाओं समेत पांच नक्सलियों के शव बरामद किए गए. हमने एक एसएलआर, एक राइफल, दो सिंगल शॉट राइफल, एक बैरल ग्रेनेड लांचर (बीजीएल), एक मजल लोडिंग गन और विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया है.” उन्होंने बताया कि मारे गए नक्स लियों की पहचान की जा रही है. इसके साथ ही 2025 में राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में 14 नक्सली मारे जा चुके हैं.

नारायणपुर-दंतेवाड़ा-बीजापुर जिलों की सीमा पर अबूझमाड़ में सुरक्षा बलों द्वारा छह जनवरी से चलाए गए तीन दिवसीय नक्सल विरोधी अभियान के दौरान दो महिलाओं सहित पांच नक्सली मारे गए. सुकमा जिले में नौ जनवरी को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए थे. इससे पहले तीन जनवरी को रायपुर संभाग के गरियाबंद जिले में सुरक्षार्किमयों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया था.

पुलिस के अनुसार, पिछले वर्ष राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों ने 219 नक्सलियों को मार गिराया. इस वर्ष छह जनवरी को नक्सलियों ने बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों के काफिले को निशाना बनाकर आईईडी विस्फोट किया था, जिसकी चपेट में आए एक वाहन में सवार आठ पुलिस कर्मी और वाहन चालक मारे गये थे.

– मुठभेड़ स्थल से SLR Rifle, BGL Lanuncher, सहित भारी मात्रा में हथियार & विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ l

– मृत नक्सलियों की पहचान की जा रही है l

⚫ पुलिस अधीक्षक बीजापुर जितेंद्र यादव बताया है कि नक्सल विरोधी सर्च अभियान में दिनांक 11.01.2025 को जिला बीजापुर के नेशनल पार्क एरिया थाना मद्देड़ क्षेत्रान्तर्गत बंदेपारा-कोरंजेड के जंगलों में माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर सुरक्षा बल की टीम माओवादी विरोधी अभियान पर रवाना हुई थी .

⚫ अभियान के दौरान आज दिनांक 12/01/2025 सुबह से बंदेपारा-कोरंजेड़ के जंगल में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच रुक रुक कर मुठभेड़ होती रही जो शाम 3-4 बजे तक चली .

⚫पुलिस महानिरीक्षक बस्तर क्षेत्र सुंदरराज बताया है कि मुठभेड़ के बाद पर मौके से सर्चिंग के दौरान 02 महिला एवं 03 पुरूष कुल 05 वर्दीधारी माओवादियों के शव बरामद हुआ.

⚫ मुठभेड़ स्थल से 01 नग SLR, 01 नग 12Bore, 02 नग Single Shot rifle, 01 नग BGL Lanuncher, 01 नग Country made Gun(Bharmar) सहित विस्फोटक पदार्थ,माओवादी साहित्य व नक्सल सामाग्री बरामद हुआ .

⚫ मुठभेड में मारे गये माओवादियों की पहचान की जा रही है .

⚫ विस्तृत जानकारी अभियान पूरा होने के बाद पृथक से जारी की जावेगी .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button