बिलासपुर: नशीला पदार्थ खिलाकर 13 वर्षीय किशोरी से सामूहिक बलात्कार, दो लोग गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 11 Jul 2024 10:11 PM
बिलासपुर: नशीला पदार्थ खिलाकर 13 वर्षीय किशोरी से सामूहिक बलात्कार, दो लोग गिरफ्तार

ऑडियो सुनें

बिलासपुर. पुलिस ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में 13 वर्षीय किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाकर उससे सामूहिक बलात्कार करने के आरोप में एक नाबालिग लड़के समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी से सामूहिक बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने 14 वर्षीय एक लड़के और 30 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि लड़की और उसकी मां की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लड़की की मां के अनुसार, उसकी बेटी 14 वर्षीय आरोपी को पहले से जानती थी. शिकायत के अनुसार, किशोर ने मंगलवार रात दो बजे पीड़िता को फोन पर संदेश भेजा कि उसकी अश्लील तस्वीरें उसके (लड़के) पास हैं और उसने इन तस्वीरों को सार्वजनिक करने का भय दिखाकर किशोरी को मंदिर के पास मिलने बुलाया. अधिकारियों ने बताया कि जब लड़की उससे मिलने पहुंची तब किशोर के साथ एक अन्य व्यक्ति भी वहां मौजूद था.

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों ने पहले लड़की को कुछ नशीला पदार्थ खिलाया और उसके बेहोश होने के बाद उससे दुष्कर्म किया.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रात लगभग तीन बजे जब लड़की की मां उसे ढूंढते हुए घटनास्थल पहुंची तब दोनों आरोपी मौके से भाग गए. उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपियों की खोज शुरू की और बृहस्पतिवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 मंत्रिपरिषद के नए फैसले : अतिथि व्याख्याता नीति में बदलाव, छत्तीसगढ़ के मूल निवासी को प्राथमिकता, अग्निवीर सैनिकों को सिविल सेवा पदों में 10 प्रतिशत आरक्षण, सीएम साय के नेतृत्व में हुई बैठक
  2. 2 Flight or Fight : फ्लाइट के पायलट आपस में भिड़े, कॉकपिट में चले चाकू, दो घायल, 180 यात्री थे सवार, चीख-पुकार वाला वीडियो फोटो वायरल
  3. 3 Asian Games : छा गया छत्तीसगढ़.. भारत को दिए दो पदक, कोरबा की संजू देवी, अंबिकापुर के अनिमेष ने बढ़ाया मान, देखिए वीडियो
  4. 4 Flight or Fight : विमान अपहरण की आशंका खत्म..दुबई से तेल अवीव जा रहा विमान सुरक्षित लैंड, दोनों पायलट हिरासत में, इजरायल ने भेज दिए थे फाइटर जेट्स
By Yogesh Kumar Sahu