नयी दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी और उसके साथ खड़ी ताकतों ने पूरे देश में नफरत का केरोसिन फैला दिया है. उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ मोहब्बत ही देश में लगी आग को बुझा सकती है.
राहुल गांधी ने हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में हुई हिंसक झड़पों और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक कांस्टेबल द्वारा चार लोगों की हत्या किए जाने की घटनाओं की पृष्ठभूमि में भाजपा पर निशाना साधा है.
उन्होंने ट्वीट किया, ”भाजपा, मीडिया और उनके साथ खड़ी ताक.तों ने पूरे देश में नफ.रत का केरोसिन फैला दिया है. सिफ.र् मोहब्बत ही देश में लगी इस आग को बुझा सकती है.” आरपीएफ के एक कांस्टेबल ने सोमवार तड़के महाराष्ट्र के पालघर रेलवे स्टेशन के पास चलती हुई ट्रेन-जयपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस में अपने वरिष्ठ सहकर्मी और तीन अन्य यात्रियों की गोली मारकर हत्या कर दी. दूसरी तरफ, हरियाणा के नूंह और कुछ अन्य इलाकों में सोमवार को भड़की हिंसा में पांच लोगों की मौत हो गई तथा कई अन्य घायल हो गए.