राजौरी/जम्मू. जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास बारूदी सुरंग में हुए धमाके में सेना के दो पोर्टर घायल हो गए. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि यह धमाका नौशेरा सेक्टर के सीमावर्ती कलाल क्षेत्र में शनिवार को हुआ जिसमें मंगियोते गांव के निवासी राजकुमार और अश्विनी कुमार घायल हो गए. उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारियों ने बताया कि घुसपैठ को रोकने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में बारूदी सुरंगें बिछाई जाती हैं और इन पर लगे निशान कई बार बारिश से धुल जाते हैं जिससे इस तरह की घटनाएं हो जाती हैं.
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में बारूदी सुरंग में धमाका, सेना के दो पोर्टर घायल
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 08 Oct 2023 06:56 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 अरुणाचल में आमने-सामने की खबरों पर चीन का बयान: ‘नियमित गश्त’ का दावा, भारत से कहा- मिलकर करें सहमतियों का पालन
- 2 ब्रिटानिया को झटका: 62% गेहूं वाली ब्रेड को बताया था 100% होल वीट, उपभोक्ता प्राधिकरण ने ठोका जुर्माना
- 3 Hyundai Bayon : 9.99 लाख में लॉन्च हुई की नई SUV, इन कंपनियों की कारों से होगी टक्कर, देखिए वीडियो,
- 4 बिहार के वैशाली में हाई वोल्टेज ड्रामा: मंदिर में शादी के 4 महीने बाद पता चला कि युवक पहले से शादीशुदा है, पुलिस कर रही जांच
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu
Tags: