बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज दिल्ली की अदालत में हुईं पेश

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 06 Jan 2023 08:07 PM
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज 200 करोड़ रुपये के धनशोधन मामले में शुक्रवार को दिल्ली की एक अदालत में पेश हुईं. इस मामले में कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर भी आरोपी है. विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने मामले में आरोप तय करने के मुद्दे पर दलीलों की सुनवाई की. चंद्रशेखर के वकील ने सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से सवाल किया कि उनके मुवक्किल को ‘हिस्ट्रीशीटर’ क्यों कहा जा रहा है, जबकि उन्हें अभी तक किसी भी मामले में दोषी नहीं करार दिया गया है.

वकील ने अदालत में कहा, “मुझे कभी भी किसी मामले में दोषी नहीं करार दिया गया है, फिर भी ईडी का कहना है कि मैं एक हिस्ट्रीशीटर हूं, संगठित अपराध का हिस्सा हूं… ऐसा किस प्रकार कहा जा सकता है.” चंद्रशेखर वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अदालत में पेश हुआ.

अदालत ने फर्नांडीज को 15 नवंबर को नियमित जमानत दी थी. अभिनेत्री को इस मामले में अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है.
अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दायर एक पूरक आरोप पत्र पर 31 अगस्त को संज्ञान लिया था और अभिनेत्री को अदालत में पेश होने को कहा था. ईडी ने फर्नांडीज को जांच के सिलसिले में कई बार समन किया था और पूरक आरोपपत्र में पहली बार आरोपी बनाया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu