Box Office: ‘जेलर 2’ 800 करोड़ कमाने के करीब, जानें बाकी फिल्मों का हाल

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 28 Oct 2026 12:10 PM
Box Office: ‘जेलर 2’ 800 करोड़ कमाने के करीब, जानें बाकी फिल्मों का हाल
ऑडियो सुनें

बॉक्स ऑफिस पर मंगलवार को फिल्मों की कमाई में दिलचस्प उतार-चढ़ाव देखने को मिला। आयुष्मान खुराना की ‘उड़ता तीर’ से लेकर रजनीकांत की ‘जेलर 2’ और अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ तक, कई फिल्मों के कलेक्शन पर सबकी नजरें टिकी हैं। वहीं, ‘नई नवेली’, ‘प्रहार’, ‘पहला प्यार दूसरी बार’, ‘तू है मेरी किरण’, ‘तुम मेरे हो’ और ‘दूसरा’ जैसी फिल्मों की कमाई भी चर्चा में है। ऐसे में बीते दिन किस फिल्म ने कितनी कमाई की और बॉक्स ऑफिस पर किसका प्रदर्शन कैसा रहा, आइए जानते हैं।

‘जेलर 2’ ने दुनियाभर में कमाए इतने करोड़

  • रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल है।
  • फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 415.65 करोड़ रुपये पहुंच चुका है।
  • वहीं, भारत में ग्रॉस कलेक्शन 486.50 करोड़ रुपये और विदेशों से कमाई 257.50 करोड़ रुपये दर्ज की गई है।
  • इसके साथ ही फिल्म का दुनियाभर का ग्रॉस कलेक्शन 744 करोड़ रुपये हो गया। अब इसकी निगाहें 800 करोड़ कमाने पर टिकी हुई है।

उड़ता तीर’ ने किया कितना कलेक्शन
आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत के बाद दर्शकों का ध्यान खींचा है। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने मंगलवार को रिलीज के पांचवें दिन 3.10 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह भारत में इसका कुल 25.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन हो गया।  वहीं, भारत में ग्रॉस कलेक्शन 30.78 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई 38.53 करोड़ रुपये दर्ज की गई।

‘नई नवेली’ और ‘प्रहार’ का बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा प्रदर्शन?
‘नई नवेली’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने भारत में बीते दिन 35 लाख का बिजनेस किया और इसी के साथ फिल्म का नेट कलेक्शन 25.30 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म 33.22 करोड़ कमा चुकी है। इसके अलावा ‘प्रहार’ भारत में 21 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। फिल्म ने मंगलवार को 45 लाख का बिजनेस किया। वहीं, वर्ल्डवाइड इसकी कमाई 27.93 करोड़ हो गई है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav