‘ब्रह्मास्त्र’ अपनी शैली की मूल फिल्म है, न कि ‘सुपरहीरो’ फिल्म : रणबीर कपूर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 06 Jun 2022 07:49 PM
‘ब्रह्मास्त्र’ अपनी शैली की मूल फिल्म है, न कि ‘सुपरहीरो’ फिल्म : रणबीर कपूर
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेता रणबीर कपूर का कहना है कि जबतक कोई शख्स जोखिम नहीं उठाता, तबतक वह अगले स्तर पर नहीं जाता है. अभिनेता ने यह भी कहा कि वह बहुत सारी नहीं, बल्कि अच्छी फिल्में करना चाहते हैं, जिसमें वक्त लगता है. कपूर की ‘ ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ नाम से फिल्म आ रही है. इस फिल्म के बारे में अभिनेता ने कहा कि इसे किसी एक शैली का बताना मुश्किल है.

अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म में अमिताभ बच्चन और आलिया भट्ट भी हैं. यह कपूर के करियर की संभवत: सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म भी है जिसमें वह आधुनिक काल के दिव्य नायक की भूमिका निभाते नजर आएंगे. कपूर ने फिल्म का ट्रेलर जारी होने से पहले ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘यह ‘मार्वल’ फिल्म नहीं है. अपनी शैली की मूल फिल्म है. हम ‘ब्रह्मास्त्र’ की दुनिया में बनी किसी भी फिल्म से तुलना नहीं कर सकते हैं. मैं बहुत फिल्में देखता हूं और मैंने लगभग हर फिल्म देखी है. इस जैसी कोई फिल्म नहीं है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ जब हमने फिल्म शुरू की थी तो दुर्भाग्य से फिल्म को ‘सुपरहीरो’ वाली फिल्म के तौर पर बताया जाने लगाङ्घ यह ‘सुपरहीरो’ फिल्म नहीं है. ‘फैंटेसी-एडवेंचर’ फिल्म है और जो किरदार मैं निभा रहा हूं, उसके पास दैवीय शक्तियां हैं.’’ कपूर ने कहा कि यह फिल्म का पहला हिस्सा है और बाद की फिल्मों के ‘सुपरहीरो’ होने की संभावना हो सकती है. इस फिल्म के तीन भाग बनने हैं.

अभिनेता के मुताबिक, वह और मुखर्जी प्रेम कहानी पर फिल्म बनाकर आसानी से पैसा कमा सकते थे लेकिन उन्होंने एक अलग रास्ता चुना. मुखर्जी ने कपूर अभिनीत ‘ वेक अप सिड’ और ‘यह जवानी है दीवानी’ का भी निर्देशन किया था.

कपूर ने अपने बांद्रा स्थित घर ‘वास्तु’ में दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘ फिल्म बनाना आसान नहीं है. अयान ‘यह जवानीङ्घ’ के बाद प्रेम कहानी पर एक ओर फिल्म बनाकर बहुत पैसा कमा सकता था. मुझे मेरे करियर में एक और बहुत कामयाब मिल सकती थी. लेकिन उसने जोखिम उठाया और जबतक आप जोखिम नहीं उठाते हो आप दूसरे स्तर पर नहीं पहुंच सकते हो.’’ वर्ष 2018 में आई ‘संजू’ के बाद कपूर की ‘ब्रह्मास्त्र’ पहली फिल्म है. वहीं मुखर्जी की आखिरी फिल्म ‘यह जवानीङ्घ’ थी जो 2013 में आई थी.

कपूर ने कहा, ‘‘मैं नहीं समझता कि मैं इतना प्रतिभावशाली हूं कि एक के बाद दूसरी फिल्म करता रहूं. जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, आप अच्छी फिल्में करना चाहते हैं. आप अधिक फिल्म नहीं करना चाहते हैं. आप इस तरह से अपनी जÞंिदगी जीना चाहते हैं. आप अच्छी फिल्मों का हिस्सा बनना चाहते हैं और अच्छी फिल्मों वक्त लेती हैं.’’ इस फिल्म में दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता नागार्जुन और मौनी रॉय भी हैं.

कपूर ने यह भी कहा कि जब उन्होंने आलिया भट्ट की दूसरी फिल्म ‘हाईवे’ देखी थी तो, ‘‘मैंने कहा था कि वह अगली अमिताभ बच्चन हैङ्घ और मुझे खुशी है कि मेरी भविष्यवाणी सच हुई. उनका अभिनेत्री के तौर पर प्रभाव है.’’ ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ की आधिकारिक तौर पर घोषणा 2017 में निर्माता करण जौहर ने की थी और यह नौ सितंबर को दुनियाभर में रिलीज की जाएगी. यह सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज की जाएगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu