फरहान अख्तर ने आशा भोसले को याद किया, संगीत कार्यक्रम में उनका गाना गाया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 15 Apr 2026 12:53 PM
फरहान अख्तर ने आशा भोसले को याद किया, संगीत कार्यक्रम में उनका गाना गाया
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: अभिनेता-फिल्म निर्माता फरहान अख्तर ने अपने संगीत कार्यक्रम में दिग्गज गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते हुए उनका हिट गाना ”दम मारो दम” गाया। आशा भोसले का रविवार को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। सीने में संक्रमण और कमजोरी के कारण उन्हें शनिवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अख्तर ने सोमवार को जालंधर में ‘लवली प्रोफेशनल यूनिर्विसटी’ (एलपीयू) में आयोजित ‘यूथ वाइब 2026’ उत्सव के 9वें संस्करण के भव्य उद्घाटन समारोह में प्रस्तुति दी। आॅनलाइन आए वीडियो में अख्तर आशा भोसले का गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं और पीछे गायिका की तस्वीर लगी है।

”दम मारो दम” 1971 में आई फिल्म ”हरे रामा हरे कृष्णा” का गाना है, जिसे ज़ीनत अमान पर फिल्माया गया था। इसका संगीत आर डी बर्मन ने दिया था और बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे। इससे पहले, श्रेया घोषाल और सितार वादक ऋषभ रिखीराम शर्मा ने भी अपने संगीत कार्यक्रमों में भोसले के गीत गाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की थी।

घोषाल ने रविवार को लंदन में प्रस्तुति दी, और शर्मा ने सोमवार को कोलकाता में अपना संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जहां उन्होंने दर्शकों के सामने उनके (भोसले) गीत की सितार प्रस्तुति दी।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav