अंतिम सफर पर निकलीं आशा भोसले, पसंदीदा फूलों से सजा मोक्ष रथ

मुंबई: दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। सोमवार सुबह से उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर तमाम फिल्मी कलाकारों और राजनेताओं का आना-जाना लगा रहा। इस दौरान गायिका को राजकीय सम्मान दिया गया। अब आशा ताई अपने अंतिम सफर पर निकल चुकी हैं। सफेद और पीले रंग के फूलों से उनका मोक्ष रथ सजाया गया है। शाम 5 बजे शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार होगा।

आशा ताई की अंतिम यात्रा उनके घर से दादर के शिवाजी पार्क के लिए रवाना हो गई है। उनके इस आखिरी सफर में हर आम आदमी उनको विदा करने सड़क पर उतर आया है। मुंबई की सड़कों पर जहां जहां से उनका मोक्ष रथ गुजर रहा है, हर आंख गमगीन है।

आशा भोसले के अंतिम संस्कार स्थल पर पहुंचे महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस दिवंगत गायिका आशा भोसले के अंतिम संस्कार स्थल पर पहुंचे। बॉलीवुड के कलाकार भी साथ नजर आए।

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली ने दी आशा भोसले को श्रद्धांजलि
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली ने इंस्टाग्राम पोस्ट साझा करते हुए आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी है। वह लिखते हैं, ‘मुझे 2006 में आशा भोसले के साथ ‘यू आर द वन फॉर मी’ गाना लिखने और रिकॉर्ड करने का सौभाग्य मिला था। यह एक ऐसी बात है जिसके लिए मैं हमेशा उनका बेहद आभारी रहूंगा। वह असाधारण प्रतिभा की धनी थी। साथ ही बहुत दयालु और विनम्र थीं।’

ताई को विदा करने सड़क पर उतरा सैलाब
आशा ताई की अंतिम यात्रा उनके घर से दादर के शिवाजी पार्क के लिए रवाना हो गई है। उनके इस आखिरी सफर में हर आम आदमी उनको विदा करने सड़क पर उतर आया है। मुंबई की सड़कों पर जहां जहां से उनका मोक्ष रथ गुजर रहा है, हर आंख गमगीन है।

उदित नारायण ने आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी
बॉलीवुड पार्श्व गायक उदित नारायण ने आशा भोसले को उनके मुंबई स्थित आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button