ब्रेकिंग न्यूज: निकाय और पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान, आचार संहिता लागू…

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 20 Jan 2025 04:02 PM
ब्रेकिंग न्यूज: निकाय और पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान, आचार संहिता लागू…
ऑडियो सुनें

रायपुर: नगरीय निकाय का चुनाव एक चरण में किया जायेगा। ग्रामीण क्षेत्र के निकाय तीन चरणों में चुनाव होंगे। नगरीय निकाय की चुनाव की प्रकिया 22 जनवरी को अधिसूचना जारी होगी। उसी दिन से नामांकन शुरू हो जायेगा। 22 से शुरू नामांकन, वापसी की अंतिम 31 जनवरी और 11 फरवरी को शहरी क्षेत्र में चुनाव होगा। 15 फरवरी को मतगणना होगा। वहीं पंचायत चुनाव 17 फरवरी, 20 फरवरी और 23 फरवरी को चुनाव होगा।

वहीं नगरीय क्षेत्र में कुल 5970 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। 5 वार्डों के उप निर्वाचन के लिए मतदान केंद्रों की संख्या 22 है, जबकि 1531 संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या है। जबकिअति संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 131 है। निर्वाचन आयोग द्वारा साल में 4 बार वोटर लिस्ट में नाम जोड़ा जा रहा है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital