कांकेर में नक्सलियों के विस्फोट में बीएसएफ का एक जवान बलिदान

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 14 Dec 2023 06:58 PM
कांकेर में नक्सलियों के विस्फोट में बीएसएफ का एक जवान बलिदान
ऑडियो सुनें

कांकेर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में बृहस्पतिवार को नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया, जिसमें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान बलिदान हो गया. पिछले दो दिन में इस तरह की यह दूसरी घटना है. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना परतापुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत सड़कटोला गांव के पास उस समय हुई जब बीएसएफ और जिला पुलिस का एक संयुक्त दल को गश्त कर रहा था.

उन्होंने बताया कि नक्सलियों द्वारा किए गए विस्फोट में बीएसएफ के प्रधान आरक्षक अखिलेश राय (45) घायल हो गए. अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद राय को प्रारंभिक उपचार दिया गया और बेहतर इलाज के लिए पखांजूर भेजा गया, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. उन्होंने बताया कि शहीद जवान उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे.

अधिकारी ने बताया कि इलाके में बीएसएफ, जिला रिजर्व गार्ड और जिला बल के संयुक्त दल द्वारा तलाशी अभियान जारी है. नारायणपुर जिले में बुधवार को नक्सलियों द्वारा सुरक्षार्किमयों की टीम पर हमला करने और इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) से विस्फोट करने से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) का एक जवान बलिदान हो गया था और एक अन्य घायल हो गया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu