बजट सर्वसमावेशी, विकसित भारत बनाने के संकल्प को दर्शाता है: भाजपा

यह बजट 2047 तक विकसित भारत का मार्ग प्रशस्त करने वाला: केंद्रीय मंत्री

नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने पर केंद्रित विभिन्न उपायों के लिए बृहस्पतिवार को आम बजट की सराहना की. पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि यह ‘राम राज्य’ का दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है और आत्मनिर्भर देश के लिए संकल्प को रेखांकित करता है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अंतरिम बजट 2024-25 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के दृष्टिकोण को हासिल करने का खाका तैयार किया गया है. शाह ने यह भी कहा कि वित्त मंत्री का बजट भाषण भारत को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाने की यात्रा में पिछले 10 वर्ष में मोदी सरकार द्वारा प्राप्त उपलब्धियों पर रोशनी डालता है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को लगातार छठी बार संसद में बजट प्रस्तुत किया.

शाह ने ‘एक्स’ पर ‘विकसित भारत बजट’ हैशटैग के साथ लिखा, ”केंद्रीय बजट 2047 तक विकसित भारत बनाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण को साकार करने की रूपरेखा प्रस्तुत करता है. बजट भाषण भारत को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाने की मोदी सरकार की यात्रा में पिछले 10 वर्ष में प्राप्त उपलब्धियों पर रोशनी डालता है.”

उन्होंने कहा, ”इन कार्यों की बुनियाद पर विकसित भारत की भव्य इमारत खड़ी की जा रही है. इस उत्कृष्ट यात्रा के माध्यम से देश का नेतृत्व करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी का और गहरी सोच वाले बजट भाषण के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी का हृदय से आभार.” विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए नड्डा ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में सरकार ‘गरीबी हटाओ’ का नारा देने में विश्वास नहीं करती बल्कि उन्हें गरीबी से बाहर निकालने के लिए काम करती है.

उन्होंने कहा कि बजट में मध्यम वर्ग के लिए आवास योजना का प्रस्ताव करके एक क्रांतिकारी कदम उठाया गया है. नड्डा ने दावा किया कि मोदी ने अपने अथक प्रयासों से 25 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी से बाहर निकाला जबकि भारत की वृद्धि ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.

उन्होंने कहा, ”यह गरीबों के कल्याण और देश के विकास को सर्मिपत एक दूरदर्शी बजट है. इस बजट में मातृशक्ति का दर्शन है तो राम राज्य का विजन भी है. इस बजट में विकसित भारत का संकल्प है, तो आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य भी है.” बजट को सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी और देश के जन-जन तथा हर क्षेत्र के सर्वांगीण कल्याण के लिए सर्मिपत बताते हुए उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री का आभार जताया.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अंतरिम बजट ‘आत्मविश्वास से लबरेज, मजबूत और आत्मनिर्भर विकसित भारत’ की दृष्टि को रेखांकित करता है. साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार 2027 तक बढ.कर 5,000 अरब डॉलर से अधिक हो जाएगा. सिंह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह भी कहा कि इस बजट में ‘समाज के हर वर्ग’ के लिए कुछ न कुछ है.

उन्होंने संसद भवन परिसर में पत्रकारों से बातचीत में कहा, ”यह अंतरिम बजट है लेकिन यह अंतरिम बजट जो उन्होंने प्रस्तुत किया है वह बहुत उत्साहवर्धक है और आगे के रास्ते के लिए भी उम्मीद जगाता है. और इस समय भारत की अर्थव्यवस्था का जो आकार है… मुझे विश्वास है कि इस बजट से हमें जो भी संकेत मिले हैं, हमारी अर्थव्यवस्था का आकार… जो अभी शीर्ष पांच में है… 2027 तक पांच हजार अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक हो जाएगा. 2030 तक यह बढ.कर 7,000 अरब डॉलर से अधिक हो जाएगा.” वर्ष 2047 के लिए सरकार के रोडमैप के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ”हम उस लक्ष्य को हासिल कर लेंगे. हमें पूरा भरोसा है.”

सिंह ने बाद में ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए ‘सकारात्मक और उत्साहजनक अंतरिम बजट’ पेश करने के लिए सीतारमण को बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह बजट आत्मविश्वास से भरे, मजबूत और आत्मनिर्भर विकसित भारत के लिए दृष्टिकोण को रेखांकित करता है. सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि बजट में लोगों के ईद-गिर्द केंद्रित समावेशी विकास के लिए मोदी के अटूट प्रयास को सटीक रूप से दर्शाया गया है. उन्होंने कहा कि यह संतुलित है और बुनियादी ढांचे तथा नवाचार पर जोर देता है.

ठाकुर ने कहा कि अंतरिम बजट एक संपूर्ण मार्गदर्शक के रूप में कार्य करता है और ‘आत्मनिर्भर विकसित भारत’ के लिए आधार स्थापित करता है, जिससे महिलाओं, युवाओं, किसानों, मध्यम वर्ग और अन्य सभी हाशिए के समूहों को सक्षम बनाया जा सके.
बजट के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और पीयूष गोयल, गजेंद्र सिंह शेखावत, राजीव चंद्रशेखर और ठाकुर सहित कुछ अन्य मंत्रियों के अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी और भाजपा प्रवक्ता बैठक में शामिल हुए. वित्त मंत्री ने बजट की मुख्य विशेषताओं पर प्रकाश डाला.

यह बजट 2047 तक विकसित भारत का मार्ग प्रशस्त करने वाला: केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश अंतरिम बजट की सराहना करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि यह 2047 तक पूर्ण विकसित और आर्थिक रूप से मजबूत भारत के लिए मार्ग प्रशस्त करने वाला है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि अंतरिम बजट 2024-25 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के दृष्टिकोण को साकार करने का खाका तैयार किया गया है.

शाह ने यह भी कहा कि वित्त मंत्री का बजट भाषण भारत को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाने की यात्रा में पिछले 10 वर्ष में मोदी सरकार द्वारा प्राप्त उपलब्धियों पर रोशनी डालता है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को लगातार छठी बार संसद में बजट प्रस्तुत किया.

शाह ने ‘एक्स’ पर ‘विकसित भारत बजट’ हैशटैग के साथ लिखा, ”केंद्रीय बजट 2047 तक विकसित भारत बनाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण को साकार करने की रूपरेखा प्रस्तुत करता है. बजट भाषण भारत को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाने की मोदी सरकार की यात्रा में पिछले 10 वर्ष में प्राप्त उपलब्धियों पर रोशनी डालता है.” उन्होंने कहा, ”इन कार्यों की बुनियाद पर विकसित भारत की भव्य इमारत खड़ी की जा रही है. इस उत्कृष्ट यात्रा के माध्यम से देश का नेतृत्व करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी का और गहरी सोच वाले बजट भाषण के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी का हृदय से आभार.”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अंतरिम बजट ‘आत्मविश्वास से लबरेज, मजबूत और आत्मनिर्भर विकसित भारत’ की दृष्टि को रेखांकित करता है. साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार 2027 तक बढ.कर 5,000 अरब डॉलर से अधिक हो जाएगा. सिंह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह भी कहा कि इस बजट में ‘समाज के हर वर्ग’ के लिए कुछ न कुछ है.

उन्होंने संसद भवन परिसर में पत्रकारों से बातचीत में कहा, ”यह अंतरिम बजट है, लेकिन यह बहुत उत्साहवर्धक है और आगे के रास्ते के लिए भी उम्मीद जगाता है. और इस समय भारत की अर्थव्यवस्था का जो आकार है… मुझे विश्वास है कि इस बजट से हमें जो भी संकेत मिले हैं, हमारी अर्थव्यवस्था का आकार…जो अभी शीर्ष पांच में है… 2027 तक पांच हजार अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक हो जाएगा. (वर्ष) 2030 तक यह बढ.कर 7,000 अरब डॉलर से अधिक हो जाएगा.”

महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी सोच और मजबूत नेतृत्व में सरकार ने गरीबों और ग्रामीण भारत के कल्याण के लिए विकास के मायने को फिर से परिभाषित किया है. उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”बजट में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत करीब तीन करोड़ मकान बनने का जिक्र किया गया है, जो बुनियादी ढांचे के विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है.

उन्होंने कहा, ” ‘न्यू इंडिया’ के ग्रामीण क्षेत्रों में पीएमएवाई-जी योजना के तहत निर्मित घरों के 70 प्रतिशत स्वामित्व अधिकार महिलाओं के हैं. इस बदलाव के कारण आज समाज में नारी शक्ति की मान-प्रतिष्ठा बढ.ी है. विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए, अगले पांच वर्षों में अतिरिक्त दो करोड़ घरों का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा.” कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने कहा कि बजट ने 2047 तक विकसित भारत के लिए एक मजबूत नींव रखी है.

विपक्ष की ओर से बजट की आलोचना किए जाने पर उन्होंने कहा, ”विपक्ष ने अंतरिम बजट पर ध्यान नहीं दिया है. जब वे इसकी एक प्रति प्राप्त करेंगे और इसकी समीक्षा करेंगे तो उन्हें समझ आएगा. मेरा मानना है कि इस अंतरिम बजट में कोई भी क्षेत्र अछूता नहीं रहा है. आने वाले समय में हमें जिस चीज पर ध्यान देने की जरूरत है, उसे इस अंतरिम बजट में शामिल किया गया है.” केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि केंद्र सरकार ने बजट में पांच साल का खाका पेश किया है.

संसद के बाहर ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में उन्होंने यह भी कहा कि आध्यात्मिक पर्यटन ‘भारत में एक बड़ा गंतव्य’ बनने जा रहा है.
उन्होंने कहा, ”यह अंतरिम बजट है, लेकिन मेरी सरकार ने पांच साल के लिए एक रोडमैप भी दिया है. वित्त मंत्री ने पर्यटन स्थलों की पहचान कर राज्यों में पर्यटन केंद्र विकसित करने की बात कही.” उन्होंने यह भी कहा कि देश में घरेलू पर्यटन बढ. रहा है और केंद्र सरकार इस क्षेत्र को ‘प्रोत्साहित’ करने जा रही है.

विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि यह बजट ‘विकसित भारत’ के लिए एक स्पष्ट दिशा देता है और इसने गरीबों की चिंताओं का पूरी तरह से समाधान किया है. संसद में पेश अंतरिम बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बजट को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए वादों के अनुरूप बताया.

सोनोवाल ने कहा, ”मोदी जी ने 10 साल पहले लोगों को जो गारंटी दी थी, उसे आज पूरा कर दिया है. इसकी वजह से देश में जागृति आई है और देश के हर पहलू में विकास दिखाई दे रहा है.” उन्होंने प्रत्येक नागरिक को सामाजिक सुरक्षा और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का सुनहरा अवसर प्रदान करने में बजट की भूमिका पर जोर दिया.

उन्होंने कहा, ”इस बजट के माध्यम से, यह स्पष्ट है कि भारत निस्संदेह 2047 तक सबसे मजबूत और सबसे विकसित देश बन जाएगा.” स्वास्थ्य राज्य मंत्री एस. पी. सिंह बघेल ने समाज के हर वर्ग की जरूरतों को पूरा करते हुए बजट की समावेशी प्रकृति पर प्रकाश डाला.

उन्होंने कहा, ”इस बजट में समाज के हर वर्ग की जरूरतों को ध्यान में रखा गया है. यह हाशिये पर पड़े लोगों पर ध्यान केंद्रित करके भारत के विकास की नींव रखता है.” उन्होंने तीन करोड़ नये घरों के निर्माण के लिए आवंटन का उल्लेख किया और कहा कि यह हाशिये पर पड़े लोगों के उत्थान के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रीजीजू ने भारत को 2047 तक पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था और विकसित राष्ट्र बनाने में अंतरिम बजट की भूमिका पर जोर दिया.

रीजीजू ने कहा, ”भले ही यह अंतरिम (बजट) है, लेकिन इसमें बुनियादी ढांचे, सामाजिक क्षेत्र, कृषि और नीली अर्थव्यवस्था सहित हर क्षेत्र पर स्पष्ट ध्यान (दिया गया) है.” उन्होंने भारत को विश्व स्तर पर सबसे आत्मविश्वास वाली आर्थिक शक्ति बनाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विवेकपूर्ण राजकोषीय प्रबंधन और आर्थिक नीतियों को दिया. उन्होंने नीली अर्थव्यवस्था, गहरे समुद्री मिशन और समुद्री संसाधनों की खोज पर बजट के महत्व को रेखांकित किया, जिसमें भारतीय अर्थव्यवस्था में पर्याप्त योगदान का अनुमान लगाया गया है.

Related Articles

Back to top button