उपचुनाव : तीन लोकसभा, सात विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sun, 26 Jun 2022 11:35 AM
उपचुनाव : तीन लोकसभा, सात विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. पांच राज्यों और एक केंद्र-शासित प्रदेश की तीन लोकसभा और सात विधानसभा सीटों पर 23 जून को हुए उपचुनाव के लिए रविवार को मतगणना जारी है. निर्वाचन अधिकारियों ने यह जानकारी दी.सुबह आठ बजे बहुस्तरीय सुरक्षा घेरे में मतगणना शुरू हुई. सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती होगी और फिर इलेक्ट्रोनिक वोंिटग मशीन (ईवीएम) में दर्ज मतों की गणना की जाएगी. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा उन प्रमुख उम्मीदवारों में शामिल हैं, जिनके भाग्य का फैसला होगा. त्रिपुरा में सबसे ज्यादा चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए हैं, जिनमे अगरतला, जुबराजनगर, सुरमा और टाउन बारदोवाली शामिल है.

टाउन बारदोवाली से भाग्य आजमा रहे साहा को मुख्यमंत्री बने रहने के लिए यह चुनाव जीतना होगा. वह राज्यसभा सदस्य हैं, जिन्होंने पिछले महीने तत्कालीन मुख्यमंत्री बिप्लब देब के अचानक इस्तीफा देने के बाद मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. त्रिपुरा में बृहस्पतिवार को सबसे ज्यादा 76.62 फीसदी मतदान हुआ था.जिन अन्य सीटों पर विधानसभा उपचुनाव हुए, उनमें दिल्ली की राजेंद्र नगर, झारखंड के रांची जिले की मांडर और आंध्र प्रदेश की आत्मकुरु सीट शामिल है.

वहीं, लोकसभा उपचुनाव उत्तर प्रदेश के रामपुर और आजमगढ़ तथा पंजाब के संगरूर निर्वाचन क्षेत्र में हुए. उत्तर प्रदेश में उपचुनाव समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव और पार्टी नेता आजम खान के क्रमश: आजमगढ़ और रामपुर सीटों से इस्तीफा देने के कारण कराए गए. दोनों नेताओं ने इस साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनावों में विधायक चुने जाने के बाद लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था.

रामपुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हाल ही में पार्टी में शामिल हुए घनश्याम ंिसह लोधी को चुनाव मैदान में उतारा है. वहीं, आजम खान द्वारा चुने गए असीम राजा सपा के उम्मीदवार हैं. मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) रामपुर से चुनाव नहीं लड़ रही है. आजमगढ़ सीट पर भाजपा उम्मीदवार भोजपुरी अभिनेता-गायक दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, सपा के धर्मेंद्र यादव और बसपा के शाह आलम, जिन्हें गुड्डू जमाली के नाम से भी जाना जाता है, के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखा गया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news