गोवा में नदी में गिरी कार, बचाव अभियान जारी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 28 Jul 2022 12:33 PM
गोवा में नदी में गिरी कार, बचाव अभियान जारी
ऑडियो सुनें

पणजी: गोवा में कोर्तालिम गांव के एक पुल की रेंिलग से टकराने के बाद एक कार बुधवार देर रात जुआरी नदी में गिर गयी। कार में चार लोग सवार थे। पुलिस ने बताया कि भारतीय तटरक्षक बल, नौसेना, दमकल और आपात सेवा तथा गोवा पुलिस के र्किमयों ने कार तथा उसमें सवार लोगों का पता लगाने के लिए एक अभियान शुरू किया। यह हादसा देर रात करीब एक बजकर 10 मिनट पर हुआ।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एसयूवी कार ने पणजी से करीब 15 किलोमीटर दूर कोर्तालिम गांव में एक जुआरी नदी पर बने पुल पर एक कार से आगे निकलने की कोशिश की। इसके बाद कार पुल की रेंिलग से टकरायी और नदी में गिर गयी।

उन्होंने बताया कि चश्मदीदों के अनुसार, कार में कम से कम चार लोग सवार थे और इसे एक महिला चला रही थी। उन्होंने बताया कि गोवा पुलिस के साथ तटरक्षक जहाज, नौकाओं, दमकल और आपात सेवाओं के र्किमयों ने वाहन का पता लगाने के लिए व्यापक अभियान चलाया, लेकिन अंधेरे के कारण कार का पता नहीं लगाया जा सका।

अधिकारी ने कहा, ‘‘भारतीय नौसेना के गोताखोर भी बृहस्पतिवार सुबह तलाश एवं बचाव अभियान में शामिल हो गए।’’ यह पुल दक्षिण गोवा में मडगांव और पणजी शहरों के बीच एक राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav