आंध्र प्रदेश कैडर के एक आईएएस अधिकारी समेत तीन अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
उन पर आरोप है कि उन्होंने एक पब में देर रात की चेकिंग के दौरान एक पुलिस इंस्पेक्टर और उनके साथियों के साथ बदसलूकी और मारपीट की। यह घटना 10 अक्तूबर को देर रात करीब 1.30 बजे हुई। शहर के कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन इलाके के एक पब में अचानक चेकिंग की जा रही थी। पुलिस ने बताया कि पिछले छह महीनों से सीसीबी स्पेशल इन्वेस्टिगेशन स्क्वाड के साथ काम कर रहे पुलिस इंस्पेक्टर ने आईएएस अधिकारी विकास मरमत और तीन अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
कुप्पम पार्क पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक “बार में यह घटना आधी रात के बाद हुई. बेंगलुरु सेंट्रल क्राइम ब्रांच CCB की पुलिस टीम रुटीन चेकिंग और पब के संचालन के समय की जाँच के लिए वहाँ पहुँची थी. पुलिस वहाँ मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही थी और उम्र की पुष्टि की पहचाना ID Card मांग रही थी. जाँच के दौरान जब विकास मर्मत और उनके दोस्तों से पूछताछ की गई, तो उन्होंने खुद के आईएएस अधिकारी होने का रोब दिखाया. बस इसी बात पर बहस हो गई और आईएएस अधिकारी और उनके साथियों ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को गालियाँ दीं और उनके साथ कथित तौर पर हाथापाई की.
आंध्र प्रदेश के IAS अधिकारी और कुप्पम एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (KADA) के प्रोजेक्ट डायरेक्टर विकास मरमत को देर रात एक पब की जांच के दौरान बेंगलुरु पुलिस के साथ कथित तौर पर बदसलूकी करने का मामला दर्ज किया गया है। कुप्पम, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का निर्वाचन क्षेत्र है।
See Video :