सीबीएसई बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं कक्षा के पाठ्यक्रम में 15 फीसदी की कटौती की…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 14 Nov 2024 11:57 AM
सीबीएसई बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं कक्षा के पाठ्यक्रम में 15 फीसदी की कटौती की…
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: सीबीएसई बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत दी है। इन कक्षाओं के लिए पाठ्यक्रम में 15 फीसदी की कटौती की गई है। साथ ही एग्जाम पैटर्न में भी बदलाव किया गया है।

इसके अनुसार, इंटरनल असेसमेंट के लिए 40% नंबर दिए जाएंगे बाकी 60% नंबर फाइनल परीक्षा के होंगे। यह जानकारी इंदौर में आयोजित हुए प्रिंसिपल समिट में भोपाल रीजनल ऑफिसर विकास कुमार अग्रवाल ने यह जानकारी दी है।

आंतरिक मूल्यांकन के लिए मिलेंगे अब 40 प्रतिशत अंक

रीजनल ऑफिसर ने कहा कि इस घोषणा का उद्देश्य है कि पाठ्यक्रम में कटौती बोर्ड के विकसित शैक्षिक ढांचे के अनुरूप है। साथ ही स्टूडेंट्स को पाठ्यक्रम के बोझ से बचाकर टॉपिक को गहराई से समझने का

अवसर देना है। साल 2025 सीबीएसई परीक्षाओं के लिए एग्जाम पैटर्न में भी बदलाव किया गया है। इसके अनुसार, कक्षा 10 और 12 दोनों के लिए ही आंतरिक मूल्यांकन के लिए 40 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं, जबकि शेष 60 प्रतिशत अंतिम लिखित परीक्षा पर आधारित होगा।

अगले साल से दो बार होंगी बोर्ड परीक्षाएं

रीजनल ऑफिसर ने यह भी कहा है कि साल 2025 में केवल बोर्ड परीक्षाएं एक बार आयोजिात की जा रही हैं। अगले साल दो टर्म में परीक्षाएं कंडक्ट कराने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि इस बदलाव को अंतिम रूप दे दिया गया है और लॉजिस्टिक तैयारियां चल रही हैं। दो टर्म की परीक्षा मॉडल का उद्देश्य छात्रों को अधिक बार मूल्यांकन के अवसर प्रदान करना है। इस संबंध में बोर्ड का मानना ​​है कि यह प्रणाली छात्रों को अपनी पढ़ाई को अधिक प्रभावी ढंग से मैनेज करने और एक बार होने वाली परीक्षा के तनाव से निपटने में मदद करेगी।

जल्द जारी होगी एग्जाम डेटशीट

सीबीएसई बोर्ड की ओर से जल्द ही दसवीं और बारहवीं कक्षा के लिए डेटशीट जारी कर दी जाएगी। हालांकि, बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा तो नहीं की गई है लेकिन पिछले वर्षों के पैटर्न को देखते हुए यह उम्मीद है कि अगले महीने यानी कि दिसंबर में जारी कर दी जाएगी। टाइमटेबल जारी होने के बाद छात्र-छात्राएं इसे आधिाकरिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें कि बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी, 2024 से आयोजित की जाएंगी। ज्यादा जानकारी के लिए स्टूडेंट्स पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav