चंद्रयान-3: गुरुवार 17 अगस्त को प्रोपल्शन मॉड्यूल से विक्रम लैंडर को अलग किया जायेगा

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Wed, 16 Aug 2023 11:43 AM
चंद्रयान-3: गुरुवार 17 अगस्त को प्रोपल्शन मॉड्यूल से विक्रम लैंडर को अलग किया जायेगा
ऑडियो सुनें

Chandrayaan-3 Updates: ISRO ने बताया है कि आज चंद्रयान-3 को चंद्रमा के कुछ और करीब पहुंचा दिया गया है. अब चंद्रयान-3 चंद्रमा की कक्षा में 153 किमी X 163 किमी में पहुंचा दिया गया है. इसके साथ ही आज के लिए तय लूनर मैनुवर पूरा कर लिया गया है.

ISRO ने बताया कि प्रोपल्शन मॉड्यूल से चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर के अलग होने से पहले यह आखरी ऑर्बिट रिड्यूजिंग मेनुवर था. प्रोपल्शन मॉड्यूल से विक्रम लैंडर को अलग करने के लिए कल यानी गुरुवार 17 अगस्त की तारीख तय है. इसके बाद चंद्रयान 100 किलोमीटर x 100 किलोमीटर की कक्षा में पहुंच जाएगा.

बुधवार 23 अगस्त के दिन भारत और ISRO एक नया इतिहास रचेंगे. सब कुछ ठीक रहा तो इसी दिन शाम 5.47 बजे चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के लिए अपने अंतिम 30 किमी का सफर शुरू करेगा.

भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के लिए तैयार है. अब तक चंद्रयान-3 अपने हर स्तर पर सफल रहा है और आगामी 23 अगस्त 2023 को यह चंद्रमा की सतह पर लैंड करेगा. अगर चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चंद्रमा की सतह पर लैंड होता है तो भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा. भारत से पहले अमेरिका, रूस और चीन ये कारनामा कर चुके हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news