महाराष्ट्र में मंत्रियों को जल्द प्रभार आवंटित किए जाएंगे: फडणवीस

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 13 Aug 2022 02:01 PM
महाराष्ट्र में मंत्रियों को जल्द प्रभार आवंटित किए जाएंगे: फडणवीस

ऑडियो सुनें

नागपुर: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि राज्य में नव नियुक्त मंत्रियों को जल्द उनके विभाग सौंपे जाएंगे। उन्होंने इसके साथ ही भरोसा दिलाया कि सरकार भारी बारिश की वजह से फसलों को हुए नुकसान के लिए राज्य के किसानों को जल्द ही मुआवजा देगी।

यहां हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए फडणवीस ने चंद्रशेखर बावनकुले को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई का अध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई भी दी। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘नए मंत्रियों को जल्द ही प्रभार सौंपे जाएंगे।’’

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री एकनाथ ंिशदे ने मंगलवार को अपने दो सदस्यीय मंत्रिमंडल का विस्तार किया था। उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के 41 दिनों के बाद 18 मंत्रियों को अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया। नए मंत्रियों में नौ शिवसेना के बागी गुट के जबकि नौ भाजपा के हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav