Chhath Puja 2026: कल से छठ महापर्व शुरू? जानिए नहाय-खाय, खरना, संध्या ऊषा अर्घ्य समेत पूरी जानकारी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 12 Nov 2026 12:44 PM
Chhath Puja 2026: कल से छठ महापर्व शुरू? जानिए नहाय-खाय, खरना, संध्या ऊषा अर्घ्य समेत पूरी जानकारी
ऑडियो सुनें

दिवाली पर्व के समापन के बाद छठ पर्व की धूम होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के साथ छठ महापर्व की शुरुआत होती है। यह पर्व मुख्य रूप से सबसे ज्यादा बिहार में मनाया जाता है। छठ पर्व चार दिनों तक चलता है जिसमें उगते और डूबते हुए सूर्य दोनों को अर्घ्य  दिया जाता है। छठ पर्व पर व्रती अपने संतान की लंबी आयु और अच्छी सेहत के लिए करीब 36 घंटों तक निर्जला व्रत रखती हैं। इस वर्ष छठ पर्व की शुरुआत 13 नवंबर से हो रही है। आइए जानते हैं छठ महापर्व के दौरान नहाय खाय, खरना और ऊषा अर्घ्य का शुभ मुहूर्त समेत सभी जानकारियां।

 

छठ पूजा तिथि 2026 
पंचांग के अनुसार, चार दिनों तक चलने वाला छठ महापर्व हर वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से लेकर सप्तमी तिथि तक मनाया जाता है। सप्तमी तिथि से छठ महापर्व की शुरुआत होती है। पंचांग के अनुसार, सप्तमी तिथि 12 नवंबर को शाम 06 बजकर 09 मिनट से आरंभ हो जो 13 नवंबर को रात 08 बजकर 42 मिनट पर खत्म होगी। उदया तिथि के अनुसार छठ महापर्व 13 नवंबर से शुरू होगा। छठ का मुख्य पर्व षष्ठी तिथि को मनाया जाएगा

 

नहाय-खाय- 13 नवंबर, शुक्रवार
खरना       – 14 नवंबर, शनिवार
संध्या अर्घ्य – 15 नवंबर, रविवार
ऊषा अर्घ्य – 16 नवंबर, सोमवार

नहाय-खाय 13 नवंबर 2026
चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व के पहले दिन नहाय-खाय मनाया जाता है। यह कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को शुरू होता है। इसमें व्रती महिलाएं और पुरुष स्नान करके सात्विक भोजन करते हैं, जिसमें लौकी सी सब्जी, चने की दाल और चावल आदि खाया जाता है।

 

खरना- 14 नवंबर 2026
छठ पर्व के दूसरे दिन खरना आता है, जो कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को होता है। खरना पर व्रत और पूजा के लिए सभी तरह की सामग्री को एक जगह एकत्रित करते हैं। फिर शाम के समय गुड़ या फिर चावल और गन्ने के रस से खीर बनाई जाती है। इसके अलावा कई जगहों पर रोटी भी बनाई जाती है। इसके बाद निर्जला व्रत शुरू हो जाता है।

संध्या अर्घ्य- 15 नवंबर 2026
छठ महापर्व के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य होती है। जिसमें शाम को डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। संध्या अर्घ्य पर डूबते हुए सूर्य को जल देने की परंपरा है। इस दिन शाम को व्रती घाट पर एकत्रित होकर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देते हैं। इस दौरान छठ पर्व में सूप में ठेकुआ, फल, गन्ना समेत दूसरी पूजा सामग्री को रखकर अर्घ्य दिया जाता है। इस दिन सूर्यास्त का समय पंचांग के अनुसार शाम 5 बजकर 28 मिनट पर होगा।

 

ऊषा अर्घ्य- 16 नवंबर 2026
16 नवंबर को ऊषा अर्घ्य देते हुए छठ महापर्व का समापन होता है। इस दिन व्रती उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करते हैं। इस दिन व्रती अपने परिवार के सदस्यों संग सुबह घाट पर पहुंचकर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देते हैं। पंचांग के अनुसार, 16 नवंबर को दिल्ला में सूर्योदय सुबह 6 बजकर 44 मिनट पर होगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav