छत्तीसगढ़: बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट, कई लोग दबे, बचाव अभियान जारी…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 25 May 2024 10:48 AM
छत्तीसगढ़: बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट, कई लोग दबे, बचाव अभियान जारी…
ऑडियो सुनें

बेमेतरा: छत्तीसगढ़ में एक बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ है, जिससे पूरी इमारत ध्वस्त हो गई और मलबे के नीचे फैक्ट्री में काम कर रहे लोग दब गए। हादसे में 10 लोगों के मारे जाने की खबर है, लेकिन अभी पुष्टि नहीं हुई है।

मौके पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस पहुंच गई हैं। बचाव अभियान जारी है।

ब्लास्ट बेरला ब्लॉक के ग्राम बोरसी में बनी फैक्ट्री में हुआ। धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी और लोग दौड़े आए। मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कई घायलों को रायपुर के मेहाकारा अस्पताल में रेफर किए जाने की खबर है। बेमेतरा कलेक्टर और SDM समेत प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंची हुई हैं।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav