छत्तीसगढ़: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों के प्रभार बदले

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Wed, 01 Jun 2022 10:37 AM
छत्तीसगढ़: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों के प्रभार बदले
ऑडियो सुनें

रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन ने 6 आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना की है. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंत्रालय महानदी भवन से जारी आदेश के अनुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा के अंकित आनंद सचिव ऊर्जा विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कम्पनी को उनके वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ-साथ सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

गरियाबंद की कलेक्टर नम्रता गांधी को अब संयुक्त सचिव छत्तीसगढ़ शासन मंत्रालय में पदस्थ किया गया है. आयुक्त नगर पालिक निगम रायपुर प्रभात मलिक को गरियाबंद कलेक्टर बनाया गया है. मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायगढ़ रवि मित्तल को अब मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है.

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायपुर तथा अतिरिक्त प्रभार प्रबंध संचालक स्मार्ट सिटी रायपुर मयंक चतुर्वेदी को आयुक्त नगर पालिक निगम रायपुर के पद पर पदस्थ करते हुए उन्हें स्मार्ट सिटी रायपुर के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. इसी तरह से अनुभागीय अधिकारी दंतेवाड़ा जिला दक्षिण बस्तर अविनाश मिश्रा को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायगढ़ के पद पर पदस्थ किया गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news