छत्तीसगढ़: कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुधवार को होगी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 12 Dec 2023 09:49 PM
छत्तीसगढ़: कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुधवार को होगी
ऑडियो सुनें

रायपुर. छत्तीसगढ़ में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में सत्ता से बाहर हुई कांग्रेस बुधवार को अपने विधायक दल की बैठक बुलाएगी. पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है. इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 90 में से 54 सीट जीतकर पांच वर्ष बाद सत्ता में वापसी की है. राज्य में 2018 में 68 सीट जीतने वाली कांग्रेस 35 सीट पर सिमट गई, जबकि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) एक सीट जीतने में कामयाब रही.

पिछली कांग्रेस सरकार के नौ मंत्रियों और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने मंगलवार को बताया कि नवनिर्वाचित 35 कांग्रेस विधायकों की बैठक बुधवार दोपहर दो बजे रायपुर स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में होगी.

उन्होंने बताया कि बैठक में पार्टी की राज्य प्रभारी कुमारी सैलजा और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय माकन भी मौजूद रहेंगे. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बैठक के दौरान कांग्रेस विधायक दल के नेता का भी चुनाव हो सकता है. चुनाव जीतने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य कवासी लखमा, उमेश पटेल, अनिला भेड़िया तथा विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत शामिल हैं.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 VIDEO भाजपा नेता को कारण बताओ नोटिस, अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद का एक्शन
  2. 2 Berlin Dialogue यूरोपीय देशों को आईना दिखाया केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने, बोले- दुनिया की 17 प्रतिशत आबादी हमारी, मगर कार्बन उत्सर्जन में आप हमसे 15 प्रतिशत ज्यादा हैं’ WATCH VIDEO
  3. 3 Today’s news : 4 देशों में भूकंप, 4 राज्यों में विधान परिषद के चुनाव, 4 राज्यों में मूसलाधार बारिश, खेल में भारत को दो नए गोल्ड, जानिए प्रमुख खबरें
  4. 4 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu