कानपुर में भीषण सड़क हादसा: हाईवे पर डंपर की टक्कर से कार सवार महिला समेत तीन की मौत, दो घायल

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 27 Apr 2024 08:11 PM
कानपुर में भीषण सड़क हादसा: हाईवे पर डंपर की टक्कर से कार सवार महिला समेत तीन की मौत, दो घायल
ऑडियो सुनें

कानपुर के बिधनू में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। बिधनू में माधवबाग बाजार के पास हाईवे पर डंपर की टक्कर से कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक फतेहपुर निवासी परिवार एक बुजुर्ग व्यक्ति को कार से कानपुर अस्पताल दिखाने जा रहे थे।

माधवबाग बाजार के पास ओवरटेक के चक्कर में कार सामने से आ रहे डंपर से टकरा गई।जिसमें कार सवार महिला समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। थाना प्रभारी प्रेमचंद्र ने बताया कि डंपर को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार कार्रवाई की जाएगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news