छत्तीसगढ़ : कांग्रेस ने बिजली दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन किया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 08 Jul 2024 07:08 PM
छत्तीसगढ़ : कांग्रेस ने बिजली दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन किया

ऑडियो सुनें

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने बिजली दरों में बढ़ोतरी और कथित तौर पर लगातार बिजली कटौती के खिलाफ सोमवार को राज्य भर में प्रदर्शन किया. छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने पिछले महीने राज्य में सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं के लिए मौजूदा दरों की तुलना में बिजली दरों में औसतन 8.35 प्रतिशत की बढ़ोतरी की. नये दरें एक जून से प्रभावी हो गई हैं.

पार्टी के पदाधिकारियों ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष दीपक बैज समेत अन्य नेताओं ने राजधानी रायपुर में विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया जबकि पार्टी के अन्य नेता राज्य के विकासखंड और जिला मुख्यालयों में शामिल हुए. रायपुर के राजीव चौक पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लालटेन लेकर पैदल मार्च भी निकाला. बघेल ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि घरेलू उपभोक्ता, किसान, उद्योगपति या व्यवसायी, सभी बढ़ी हुई बिजली दरों और बिजली कटौती का खामियाजा भुगत रहे हैं.

उन्होंने कहा कि ताप विद्युत संयंत्रों में इस्तेमाल होने वाला कोयला, देश के आधे हिस्से को छत्तीसगढ़ से आपूर्ति किया जाता है. राज्य देश को ऊर्जा (बिजली संयंत्रों के लिए कोयला) की आपूर्ति कर रहा है, लेकिन खुद बिजली आपूर्ति में रुकावटों का सामना कर रहा है.
पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि राज्य में बिजली की दरें पड़ोसी राज्यों से अधिक हैं. उन्होंने दावा किया कि पिछली दरों की तुलना में बिजली दरों में औसतन आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है लेकिन बिजली के बिलों में डेढ़ गुना वृद्धि हुई है. बैज ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य में पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान लोगों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराई जा रही थी लेकिन भाजपा के सत्ता में आने के तुरंत बाद बिजली की दरें बढ़ गई हैं और लंबे समय तक बिजली कटौती आम हो गई है.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 मंत्रिपरिषद के नए फैसले : अतिथि व्याख्याता नीति में बदलाव, छत्तीसगढ़ के मूल निवासी को प्राथमिकता, अग्निवीर सैनिकों को सिविल सेवा पदों में 10 प्रतिशत आरक्षण, सीएम साय के नेतृत्व में हुई बैठक
  2. 2 Flight or Fight : फ्लाइट के पायलट आपस में भिड़े, कॉकपिट में चले चाकू, दो घायल, 180 यात्री थे सवार, चीख-पुकार वाला वीडियो फोटो वायरल
  3. 3 Asian Games : छा गया छत्तीसगढ़.. भारत को दिए दो पदक, कोरबा की संजू देवी, अंबिकापुर के अनिमेष ने बढ़ाया मान, देखिए वीडियो
  4. 4 Flight or Fight : विमान अपहरण की आशंका खत्म..दुबई से तेल अवीव जा रहा विमान सुरक्षित लैंड, दोनों पायलट हिरासत में, इजरायल ने भेज दिए थे फाइटर जेट्स
By Yogesh Kumar Sahu