छत्तीसगढ़: ट्रक से ढाई करोड़ रुपये से अधिक की कीमत के मादक पदार्थ बरामद किये

महासमुंद. छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने ढाई करोड़ रुपये से अधिक की कीमत के मादक पदार्थ (गांजा) बरामद किये हैं. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बुधवार को गुप्त सूचना मिली कि ओडिशा के बरगढ़ से गांजा की बड़ी खेप ट्रक में महासमुन्द होते हुये मध्यप्रदेश और दिल्ली के लिये जाएगी.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सूचना के बाद वाहनों की जांच शुरू की गई. इस दौरान जानकारी मिली की पिथौरा गांव में एक ट्रक एक ढाबे के करीब खड़ा है और मौके पर चालक नहीं है. उन्होंने बताया कि वाहन की तलाशी में 18 बोरियों में कुल 517 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया. इसकी कीमत लगभग दो करोड़ 58 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना में शामिल आरोपी फरार है. उसकी तलाश की जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष अब तक 90 मामलों में 166 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुये कुल 16 करोड़ 40 लाख रुपये का 6554 किलोग्राम गांजा बरामद किया जा चुका है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button