रायगढ़ : पत्नी की हत्या के बाद पति ने फांसी लगाई

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पति ने पत्नी की हत्या की और फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुडुमकेला नवाडीह गांव में सोमवार की रात पंचराम माझी (40) ने घरेलू विवाद के बाद पत्नी धरम कुमारी माझी (34) की कुल्हाड़ी से गला काटकर कर हत्या कर दी. बाद में पंचराम ने घर में ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.

उन्होंने बताया कि आज सुबह जब पंचराम की मां पवित्र कुमारी ने पुलिस को घटना की सूचना दी तब दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. अधिकारियों के अनुसार, पवित्र कुमारी ने बताया कि पंचराम पिछले तीन वर्ष से मानसिक रूप से बीमार था. घटना के दौरान पंचराम का पुत्र रविनंदन माझी (12) और पुत्री गंगा माझी (पांच) घर पर ही सो रहे थे. उन्होंने बताया कि पंचराम ने पहले भी कुएं में कूदकर खुदकुशी करने की कोशिश की थी. तब पड़ोसियों ने उसे बचा लिया था.
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button