छत्तीसगढ़: भाजपा नेता की हत्या के मामले में NIA ने की नक्सल प्रभावित इलाकों में छापेमारी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 26 Jun 2024 06:52 PM
छत्तीसगढ़: भाजपा नेता की हत्या के मामले में NIA ने की नक्सल प्रभावित इलाकों में छापेमारी

ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के संदिग्ध सदस्यों द्वारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता रतन दुबे की हत्या के मामले की जांच के सिलसिले में छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एक दर्जन स्थानों पर छापेमारी की. दुबे की चार नवंबर को 2023 के विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के कौशलनार साप्ताहिक बाजार में कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई थी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की अब तक की जांच के अनुसार प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) से जुड़े हथियारबंद हमलावरों ने भाजपा नेता की हत्या की थी.

जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा, “भाकपा (माओवादी) के पूर्वी बस्तर संभाग के बयानार एरिया कमेटी के विभिन्न संदिग्धों और नक्सल समर्थकों से जुड़े परिसरों पर कार्रवाई करते हुए एनआईए ने आज तोयनार, कौशलनार, बडेनहोद, धौड़ाई और कोंगेरा गांवों में 12 स्थानों पर छापेमारी की.

बयान में कहा गया है कि छापेमारी के दौरान कई मोबाइल फोन, एक टैबलेट और 9.90 लाख रुपये नकद के साथ-साथ नक्सली विचारधारा का प्रचार करने वाले पर्चे और साहित्य भी बरामद किये गये हैं. एजेंसी ने स्थानीय पुलिस द्वारा दर्ज इस मामले में फरवरी में जांच का जिम्मा संभाला था और वह एक आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 मोदी कैबिनेट: गेहूं की एमएसपी में वृद्धि, 2.79 लाख करोड़ रुपये की तीन योजनाओं को मंजूरी, जानिए मंत्री क्या बोले
  2. 2 ये रिश्ता क्या कहलाता है : राज्यसभा सीट के लिए उद्योगपति नाथवानी ने पर्चा भरा, समाजवादी पार्टी ने बनाया उम्मीदवार, पिता भाजपा से हैं सांसद, रिलायंस ग्रुप के प्रेसिडेंट भी हैं
  3. 3 मंत्रिपरिषद के नए फैसले : अतिथि व्याख्याता नीति में बदलाव, छत्तीसगढ़ के मूल निवासी को प्राथमिकता, अग्निवीर सैनिकों को सिविल सेवा पदों में 10 प्रतिशत आरक्षण, सीएम साय के नेतृत्व में हुई बैठक
  4. 4 Flight or Fight : फ्लाइट के पायलट आपस में भिड़े, कॉकपिट में चले चाकू, दो घायल, 180 यात्री थे सवार, चीख-पुकार वाला वीडियो फोटो वायरल
By Yogesh Kumar Sahu