मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने होम वोटिंग की सम्पूर्ण प्रक्रिया का किया अवलोकन

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 08 Apr 2024 12:13 PM
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने होम वोटिंग की सम्पूर्ण प्रक्रिया का किया अवलोकन
ऑडियो सुनें

रायपुर: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय के कुम्हाररास निवासी वरिष्ठ नागरिक श्री लक्ष्मी नारायण सोनी के निवास स्थल जाकर होम वोटिंग की पूरी प्रक्रिया का अवलोकन किया। वरिष्ठ नागरिक श्री सोनी के पुत्र ने बताया कि उनके पिता की उम्र लगभग 90 साल हो चुकी है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने श्री सोनी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत 85 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक तथा दिव्यांगों के लिए होम वोटिंग की सुविधा के तहत मतदान दलों द्वारा उनके घर जाकर मतदान कराया जा रहा है। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मयंक चतुर्वेदी सहित निर्वाचन दायित्व से जुड़े अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav