मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर हुईं चोटिल, हेलीकॉप्टर पर चढ़ते वक्त फिसला पैर…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 27 Apr 2024 03:22 PM
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर हुईं चोटिल, हेलीकॉप्टर पर चढ़ते वक्त फिसला पैर…
ऑडियो सुनें

पश्चिम बंगाल: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दूसरे दिन ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर चोटिल हो गईं। दुर्गापुर में हेलीकॉप्टर पर चढ़ते वक्त उनका पैर फिसल गया। उन्हें फिलहाल आसनसोल ले जाया गया है।

इस घटना से जुड़ी एक वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हेलीकॉप्टर में चढ़ते वक्त उनका पैर फिसल गया और वह गिर गईं। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी उन्हें उठाने के लिए भागे। गिरने के कारण ममता को मामूली चोटें आईं है।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले भी ममता कई बार चोटिल हो चुकी हैं। हाल ही में ममता को उनके आवास पर चोट लगी थी। परिसर में टहलने के दौरान वह गिर गई थी, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट लगी थी। उन्हें तुरंत इलाज के लिए एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्हें टांके भी लगाए गए थे।

इससे पहले 2021 में चुनाव प्रचार के दौरान नंदीग्राम में उन्हें कुछ लोगों ने धक्का दिया था, जिससे उनके पैर में चोट लगी थी। रेयापारा में एक मंदिर के बाहर हुई इस घटना को उन्होंने साजिश का हिस्सा बताया था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav