मुख्यमंत्री रेवंत रेड्‌डी ने दो गारंटी पर लगाई मुहर…

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 08 Dec 2023 03:12 PM
मुख्यमंत्री रेवंत रेड्‌डी ने दो गारंटी पर लगाई मुहर…
ऑडियो सुनें

हैदराबाद: तेलंगाना में सीएम रेवंत रेड्‌डी ने शपथ लेते ही मंत्रीमंडल की पहली बैठक में दो गारंटी पर मुहर लगाई है. कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी के जन्मदिन यानि 9 दिसंबर से लोगों को दी गई छह में से दो गारंटी लागू हो जाएगी.

मंत्री डी. श्रीधर बाबू ने कैबिनेट बैठक के बाद मीडियाकर्मियों को बताया कि टीएसआरटीसी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा और राजीव आरोग्यश्री स्वास्थ्य बीमा के कवरेज को 10 लाख रुपए तक बढ़ाने से संबंधित गारंटी 9 दिसंबर से लागू की जाएगी. मुख्यमंत्री इन दोनों गारंटी के क्रियान्वयन के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. श्रीधर बाबू ने कहा कि शेष गारंटी को लागू करने के लिए सरकार संबंधित विभागों से डेटा एकत्रित करेगी.

उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार 100 दिनों में सभी छह गारंटियों को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है. मंत्री ने यह भी कहा कि घोषणापत्र में किए गए अन्य वादे सरकार के पांच साल के कार्यकाल में पूरे किए जाएंगे.

कैबिनेट ने राज्य फाइनेंस पर भी चर्चा की और अधिकारियों को 2014 से 2023 तक सभी विभागों के लिए आवंटन और व्यय का विवरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि लोगों के साथ सभी विवरण साझा करने के लिए एक श्वेत पत्र जारी किया जाएगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu