मुख्यमंत्री साय ने ली कैबिनेट की बैठक…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 09 Feb 2024 01:21 PM
मुख्यमंत्री साय ने ली कैबिनेट की बैठक…

ऑडियो सुनें

रायपुर: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट पर हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कैबिनेट की बैठक ली। थोड़ी देर में छत्तीसगढ़ का बजट पेश करेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा – “संवरेगा छत्तीसगढ़ का आज और कल क्योंकि यह है अमृतकाल का बजट!!!” उन्होंने वित्त मंत्री ओपी चौधरी को नई सरकार का पहला बजट प्रस्तुत करने के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि यह बजट विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की नींव का पहला पत्थर साबित होगा, जो छत्तीसगढ़ सरकार के, प्रदेश के हर तबके की तरक्की के इरादे को और मजबूती देगा।

By Nandkishoryadav