मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महाकुम्भ में मची भगदड़ में लोगों की मौत पर शोक जताया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 29 Jan 2025 07:04 PM
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महाकुम्भ में मची भगदड़ में लोगों की मौत पर शोक जताया
ऑडियो सुनें

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रयागराज में महाकुम्भ मेले में मची भगदड़ के दौरान लोगों की मौत पर दुख जताया और श्रद्धालुओं से धैर्य रखने व स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया. महाकुम्भ के संगम क्षेत्र में मंगलवार देर रात मौनी अमावस्या के अवसर पर स्नान के दौरान मची भगदड़ में कई लोगों की मौत की आशंका है और कई अन्य घायल हुए हैं.

मुख्यमंत्री साय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “प्रयागराज महाकुम्भ में संगम तट पर घटित भगदड़ की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कई श्रद्धालुओं के निधन और घायल होने की खबर अत्यंत दु:खद है. ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं घायल श्रद्धालुओं के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.” साय ने कहा, “सभी श्रद्धालुओं से आग्रह है कि संयम बनाए रखें और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का अनुपालन करें. मां गंगा के जिस घाट के समीप हैं, वहीं पुण्य स्नान करें.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu