मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बालोद और धमतरी जिले का दौरा करेंगे

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 08 Jan 2025 09:49 AM
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बालोद और धमतरी जिले का दौरा करेंगे
ऑडियो सुनें

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बालोद और धमतरी जिले का दौरा करेंगे. जहां मुख्यमंत्री साय विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे. जिला मुख्यालय बालोद के पास शासकीय हाई स्कूल मैदान जुंगेरा में आयोजित बालोद जिले में विकास कार्यों की भूमिपूजन, लोकार्पण और हितग्राही सम्मान समारोह में शामिल होंगे.

समारोह में मुख्यमंत्री साय बालोद जिलेवासियों को 141.03 करोड़ रुपए की राशि के कुल 115 विकास कार्यों का सौगात देंगे. इसके अंतर्गत 77 करोड़ 99 लाख रुपए की लागत के 76 कार्यों का भूमिपूजन और 63 करोड़ से अधिक की लागत के 39 कार्यों का लोकार्पण शामिल है.

वहीं धमतरी जिले में स्वामित्व कार्ड वितरण एवं हितग्रहित सम्मान कार्यक्रम और विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलन्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे. जिसके बाद वे रायपुर के लिए लौट जाएंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital