चीन ने कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आने पर गुआंगझोऊ शहर को बंद किया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 11 Apr 2022 11:30 AM
चीन ने कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आने पर गुआंगझोऊ शहर को बंद किया
ऑडियो सुनें

बींिजग. चीन के बंदरगाह शहर गुआंगझोऊ को, कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद सोमवार को आगंतुकों के लिए बंद कर दिया गया। चीन के शंघाई शहर में संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। सोमवार को शंघाई में 26,087 मामले सामने आए , जिनमें से केवल 914 मामलों में संक्रमण के लक्षण दिखाई दिए। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए, दो करोड़ 60 लाख की आबादी वाले शंघाई में कड़ा लॉकडाउन लगाया गया है, जहां कई परिवारों को तीन सप्ताह से पहले घरों से निकलने की इजाजत नहीं है।

हालांकि गुआंगझोऊ के लिए इस तरह के लॉकडाउन की घोषणा फिलहाल नहीं की गयी है। यह बंदरगाह शहर हांगकांग के उत्तर पश्चिम में स्थित है और यहां कई बड़ी कंपनियों के दफ्तर हैं। गुआंगझोऊ में सोमवार को संक्रमण के 27 नए मामले सामने आए।

पिछले सप्ताह स्थानीय स्तर पर संक्रमण के 23 मामले सामने आने के बाद प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों को बंद कर दिया गया था और आॅनलाइन माध्यम से पढ़ाई शुरू की गयी। वहां एक प्रदर्शनी केंद्र को अस्थायी अस्पताल में परिर्वितत किया जा रहा है।

शहर के प्रवक्ता चेन बिन ने सोशल मीडिया में कहा कि केवल बहुत जरूरी होने पर ही नागरिक गुआंगझोऊ से जा सकते हैं, और इसके लिए जाने के 48 घंटे पहले की जांच रिपोर्ट में उनमें संक्रमण नहीं होने की पुष्टि होनी चाहिए।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav