चीन जून में अपने नए अंतरिक्ष स्टेशन पर तीन और यात्री भेजेगा

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sun, 17 Apr 2022 06:21 PM
चीन जून में अपने नए अंतरिक्ष स्टेशन पर तीन और यात्री भेजेगा
ऑडियो सुनें

बीजिंग. चीन जून में अपने नए अंतरिक्ष स्टेशन में तीन और अंतरिक्ष यात्री भेजेगा. इससे पहले शनिवार को नवीनतम चालक दल कक्षा में छह महीने रहने के बाद वापस धरती पर वापस आ गया. चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियंिरग कार्यालय के निदेशक हाओ चुन ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि शेनझोउ 14 के चालक दल के सदस्य स्टेशन में दो मॉड्यूल जोड़ने के लिए तियांगोंग में छह महीने बिताएंगे. चीन ने अपने महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष कार्यक्रम के तहत 2003 में कक्षा में अपना पहला अंतरिक्ष यात्री भेजा था और 2013 में इसने चंद्रमा पर तथा पिछले साल मंगल ग्रह पर रोबोट रोवर्स उतारे थे. अधिकारियों ने चांद पर मानवयुक्त मिशन पर भी मंथन किया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news