चीन के विदेश मंत्री ने ताइवान के खिलाफ धमकी दी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 21 Apr 2023 08:15 PM
चीन के विदेश मंत्री ने ताइवान के खिलाफ धमकी दी
ऑडियो सुनें

बीजिंग. चीन के विदेश मंत्री छिन कांग ने शुक्रवार को ताइवान को धमकी देते हुए कहा कि इस स्वशासित द्वीप पर नियंत्रण की बीजिंग की मांग के खिलाफ जाने वाले लोग ‘‘आग से खेल रहे हैं.’’ छिन कांग ने शुक्रवार को एक भाषण के अंत में ये टिप्पणियां कीं जिसमें वैश्विक अर्थव्यवस्था तथा विकासशील देशों के हितों में चीन के योगदान की वकालत की गयी. इसमें उन्होंने कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव शी चिनंिफग की वैश्विक सुरक्षा पहल की बार-बार तारीफ की.

चीन ने ताइवान पर लगातार सख्त रुख अपनाया है, उसने आम तौर पर प्रवक्ताओं या निचले स्तर के राजनयिकों को समाचार विज्ञप्ति के माध्यम से या द्विपक्षीय माध्यम से धमकी भरे बयान दिए हैं. किन सीधे शी के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की पोलित ब्यूरो स्थायी समिति को जवाब देते हैं और शुक्रवार को उनकी टिप्पणियों में ताइवान को लेकर सैन्य संघर्ष की संभावना पर चीनी भाषा के कठोर स्वर प्रतिंिबबित थे.

छिन कांग ने ताइवान को समस्या करार देते हुए कहा, ‘‘ताइवान समस्या चीन के अहम हितों का केंद्र है. हम चीन की संप्रभुत्ता तथा सुरक्षा को कमतर करने वाले किसी भी कृत्य का जवाब देने में कभी पीछे नहीं हटेंगे. ताइवान के मुद्दे पर आग से खेलने वाले लोग खुद को ही जला लेंगे.’’ विदेश मंत्रालय के पूर्व प्रमुख प्रवक्ता कांग राष्ट्रपति शी की अमेरिका, उसके एशियाई सहयोगियों और पश्चिमी देशों के साथ संबंधों को लेकर और अधिक टकराव वाली सोच को बढ़ाने में अग्रणी रहे हैं.

दक्षिण कोरिया से लेकर जर्मनी तक अनेक देशों ने हाल में ताइवान के लिए चीन की धमकियों के खिलाफ बयान दिये हैं. चीन, ताइवान को अपना हिस्सा बताता है तथा जरूरत पड़ने पर बल प्रयोग से इसे कब्जे में लेने की धमकी देता है. ताइवान को लेकर चीन की धमकी का स्तर आंक पाना अभी मुश्किल है, लेकिन अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि चीन अगले दशक में हमला शुरू करने के लिए तैयार रहना चाहता है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu