चिरंजीवी ने तृषा के बारे में मंसूर अली खान के बयान की निंदा की

हैदराबाद. अभिनेता चिरंजीवी ने अभिनेत्री तृषा के बारे में निंदनीय बयान देने के लिए फिल्म कलाकार मंसूर अली खान की मंगलवार को निंदा की और उनके बयानों को अशोभनीय बताया. लोकेश कनगराज के निर्देशन वाली और अभिनेता विजय अभिनीत फिल्म ‘लियो’ में संक्षिप्त किरदार अदा करने वाले खान ने हाल में एक साक्षात्कार में फिल्म की कश्मीर में शूटिंग के दौरान तृषा के साथ पर्दे पर एक साथ दिखने का मौका नहीं मिलने पर कथित रूप से अपमानजनक बयान दिया था.

तृषा ने कहा कि खान के बयान को अपमानजनक, नारी विरोधी और अशोभनीय बताया. उन्होंने कहा कि वह फिर कभी खान के साथ काम नहीं करेंगी. चिरंजीवी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ”तृषा के बारे में अभिनेता मंसूर अली खान द्वारा दिए गए कुछ निंदनीय बयान पर मेरा ध्यान खींचा गया. ये बयान न केवल एक कलाकार के लिए, बल्कि किसी भी महिला या लड़की के लिए अशोभनीय और खराब हैं.”

उन्होंने कहा, ”इन बयानों की कड़े से कड़े शब्दों में निंदा की जानी चाहिए. मैं तृषा और ऐसी हर महिला के साथ खड़ा हूं, जिसे इस तरह की घृणित टिप्पणियों का सामना करना होता है.” तृषा ने तेलुगू सिनेमा के दिग्गज चिरंजीवी का समर्थन के लिए शुक्रिया अदा किया.
‘लियो’ के निर्देशक कनगराज और गायिका चिन्मयी श्रीपदा समेत अन्य लोगों ने भी तृषा के प्रति समर्थन जताया है. यह फिल्म ओटीटी मंच ‘नेटफ्लिक्स’ पर उपलब्ध है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button