चित्रावल ने त्रिकूद, साबले और पारुल ने 5000 मीटर में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाये

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 07 May 2023 08:04 PM
चित्रावल ने त्रिकूद, साबले और पारुल ने 5000 मीटर में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाये
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. त्रिकूद एथलीट प्रवीण चित्रावल ने क्यूबा में आयोजित प्रतियोगिता में 2023 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाइंग मानक हासिल करने के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किया तो वहीं अविनाश साबले और पारुल चौधरी ने अमेरिका में चल रही ट्रैक स्पर्धा में क्रमश: पुरुषों और महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाये..

चित्रावल ने क्यूबा के हवाना में ‘वी प्रुएबा डे कॉन्फ्रॉन्टासियन 2023 प्रतियोगिता’ में 17.37 मीटर की कूद के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया. विश्व एथलेटिक्स की ‘एफ’ श्रेणी की इस स्पर्धा में उन्होंने 2016 में रंजीत महेश्वरी के 17.30 मीटर के राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार किया..

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu