मुकाबला काम की राजनीति और गाली-गलौज की राजनीति के बीच होगा: दिल्ली चुनाव पर केजरीवाल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 07 Jan 2025 08:07 PM
मुकाबला काम की राजनीति और गाली-गलौज की राजनीति के बीच होगा: दिल्ली चुनाव पर केजरीवाल
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में ”काम की राजनीति और गाली-गलौज की राजनीति” के बीच मुकाबला होगा और दावा किया कि उनकी पार्टी राष्ट्रीय राजधानी में सरकार बनाएगी. दिल्ली में विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को होंगे और मतगणना 8 फरवरी को होगी. नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 17 जनवरी है और नामांकन पत्रों की जांच 18 जनवरी तक की जाएगी.

केजरीवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”यह चुनाव काम की राजनीति और गाली-गलौज की राजनीति के बीच होगा. दिल्ली की जनता का विश्वास हमारी काम की राजनीति के साथ रहेगा. हम जरूर जीतेंगे.” केजरीवाल और आप के अन्य नेता भाजपा पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाते रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा है कि भाजपा मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार और मुद्दों के बिना चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है. केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत और जोश के साथ मैदान में उतरने के लिए तैयार रहने की अपील की और उन्हें पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu