कांग्रेस ने भारत के हितों से समझौता किया, राहुल ने मोदी का मजाक उड़ाने का दुस्साहस किया: हिमंत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 05 Jun 2025 11:01 PM
कांग्रेस ने भारत के हितों से समझौता किया, राहुल ने मोदी का मजाक उड़ाने का दुस्साहस किया: हिमंत
ऑडियो सुनें

गुवाहाटी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर ”सरेंडर मोदी” कटाक्ष करने के लिए बृहस्पतिवार को राहुल गांधी पर हमला किया और आरोप लगाया कि यह कांग्रेस ही थी जिसने ”भारत के हितों का त्याग कर दिया था.” सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में शर्मा ने 1947-48 से 2012 तक की कई घटनाओं का उल्लेख किया, जिन्हें उन्होंने कांग्रेस पार्टी की ”सरेंडर विरासत” बताया.

उन्होंने कहा कि सेना से लेकर कूटनीति तक, अर्थव्यवस्था से लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा तक – भारत आज मजबूती के साथ बोलता है, न कि निवेदन के साथ. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपने ”कायरता के इतिहास” को ”ऐसे नेता के कंधों पर डालना बंद करना चाहिए जो दबाव में नहीं झुकता हो.” मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की भारी सफलता के बावजूद राहुल गांधी ने माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ”सरेंडर मोदी” कहकर उनका मजाक उड़ाने का दुस्साहस किया.” पोस्ट में शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पार्टी के शासनकाल के दौरान ”अपने विश्वासघात से लोगों की पीठ में छुरा घोंपा.”

उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत याचना नहीं करता, बल्कि काम करता है और उरी, बालाकोट तथा गलवान इसकी गवाही देते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा, ”भारत याद रखता है. भारत उठ खड़ा हुआ है. भारत फिर से आत्मसमर्पण नहीं करेगा और वे काले दिन समाप्त हो गए हैं.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu