कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के खिलाफ मप्र के अपने नेता की टिप्पणी की निंदा की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 12 Dec 2022 05:45 PM
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के खिलाफ मप्र के अपने नेता की टिप्पणी की निंदा की
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मध्य प्रदेश के अपने नेता राजा पटेरिया की टिप्पणी को ‘अशोभनीय’ करार देते हुए सोमवार को कहा कि इस तरह की टिप्पणियों को स्वीकार नहीं किया जा सकता है और वह इसकी निंदा करती है. पार्टी के मीडिया एवं प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री और किसी अन्य के खिलाफ इस तरह की अशोभनीय टिप्पणी नहीं होनी चाहिए.

कांग्रेस इसकी निंदा करती है. एक लोकतंत्र में शाब्दिक हिंसा स्वीकार नहीं की जा सकती. अगर जुबान फिसलने से भी ऐसा हुआ है, तो उसे स्वीकार नहीं किया जा सकता.’’ मध्य प्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पटेरिया ने विवादास्पद टिप्पणी करते हुए लोगों से ‘‘संविधान और अल्पसंख्यकों, दलितों एवं आदिवासियों के भविष्य को बचाने’’ की खातिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘‘हत्या करने’’ के लिए तत्पर रहने को कहा है.

राज्य सरकार ने यह टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व मंत्री पटेरिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए हैं.
इसी बीच, पटेरिया ने एक वीडियो बयान जारी कर स्पष्ट किया कि उनका इरादा चुनावों में प्रधानमंत्री मोदी को हराना था, लेकिन उनकी टिप्पणी को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu