कांग्रेस ने मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवार घोषित किए

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 16 Oct 2023 08:45 PM
कांग्रेस ने मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवार घोषित किए
ऑडियो सुनें

आइजोल/नयी दिल्ली. कांग्रेस ने मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को 39 उम्मीदवार घोषित किए जिनमें पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष ललसावता का नाम भी शामिल है. पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की सूची उस दिन जारी की गई जब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मिजोरम के दौरे पर थे.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ललसावता को आइजोल पश्चिम-3 विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है. आइजोल पूर्व-1 से ललसंगलरा रातले, आइजोल पश्चिम-1 से आर. ललबियाकथांगा और पलाक से आईपी जूनियर को उम्मीदवार बनाया गया है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के प्रमुख ललरेमरुता रेंथलेई ने बताया कि पार्टी की उम्मीदवारों की सूची मंगलवार को यहां प्रदेश कांग्रेस के कार्यालय में औपचारिक रूप घोषित की जाएगी.

उम्मीदवारों की इस सूची में चार मौजूदा विधायकों के नाम शामिल हैं. लूंगलेई दखिण सीट से उम्मीदवार घोषित नहीं किया गया है.
भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने बताया कि भाजपा जल्द अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित करेगी. सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट और मुख्य विपक्षी दल जोराम पीपुल्स मूवमेंट पहले ही सभी 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुके हैं. मिजोरम की सभी 40 विधानसभा सीटों के लिए सात नवंबर को मतदान होगा तथा तीन दिसंबर को मतगणना होगी. पिछले विधानसभा चुनाव में मिजो नेशनल फ्रंट ने 26 सीटें जीती थीं तो जोराम पीपुल्स मूवमेंट को आठ और कांग्रेस को पांच सीटें हासिल हुई थीं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu