भाजपा सरकार के लिए थप्पड़ साबित होगा कांग्रेस का चुनाव चिन्ह हाथ: विनेश फोगाट

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 18 Sep 2024 08:53 PM
भाजपा सरकार के लिए थप्पड़ साबित होगा कांग्रेस का चुनाव चिन्ह हाथ: विनेश फोगाट
ऑडियो सुनें

जींद. हरियाणा विधानसभा चुनाव में जुलाना सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार और पहलवान विनेश फोगाट ने बुधवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का चुनाव चिन्ह हाथ पांच अक्तूबर को मतदान के दिन भाजपा सरकार के लिए एक थप्पड़ साबित होगा.

जींद जिले के जुलाना में जनसभा को संबोधित करते हुए विनेश ने कहा, ह्ल हमारी पार्टी कांग्रेस का चुनाव चिन्ह हाथ इस बार थप्पड़ की तरह भाजपा पर लगेगा. पांच अक्तूबर को यह थप्पड़ भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर कर देगा.ह्व उन्होंने भाजपा सरकार पर हरियाणा के लोगों का सम्मान न करने का आरोप लगाया और कहा कि ऐसी सरकार की जरूरत नहीं है, जो अपने लोगों का सम्मान न करे.

कांग्रेस नेता ने बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि हम पिछले 10 साल से जारी अपमान और बेरोजगारी का बदला लेना चाहते हैं और हम अपने सम्मान की रक्षा के लिए अपनी जान की बाजी लगाने को तैयार हैं, लेकिन भाजपा सरकार ने हमारे सम्मान का ध्यान नहीं रखा. विनेश फोगाट भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व प्रमुख और भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन में प्रमुख चेहरा थीं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu