कांग्रेस ने राज्यों के बीच जल विवादों को बढ़ावा दिया, किसानों के लिए कुछ नहीं किया: प्रधानमंत्री मोदी

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 17 Dec 2024 08:19 PM
कांग्रेस ने राज्यों के बीच जल विवादों को बढ़ावा दिया, किसानों के लिए कुछ नहीं किया: प्रधानमंत्री मोदी
ऑडियो सुनें

जयपुर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि किसानों के नाम पर बड़ी-बड़ी बातें करने वाले न तो खुद किसानों के लिए कुछ करते हैं न ही दूसरों को कुछ करने देते हैं. इसके साथ ही मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नीति विवाद की नहीं संवाद की है और वह व्यवधान में नहीं, समाधान में विश्वास रखती है.

मोदी राजस्थान सरकार के कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर यहां दादिया में आयोजित ‘एक वर्ष-परिणाम उत्कर्ष’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. कार्यक्रम में उन्होंने ऊर्जा, सड़क व रेलवे से जुड़ी 46,300 करोड़ रुपये से अधिक की 24 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.

मोदी ने कहा, ह्लये परियोजनाएं , राजस्थान में पानी की चुनौती का स्थाई समाधान करेंगी. ये परियोजनाएं, राजस्थान को देश के सबसे कनेक्टेड राज्यों में से एक बनाएंगी. इससे राजस्थान में निवेश को बल मिलेगा, रोजगार के अनगिनत अवसर बनेंगे. राजस्थान के पर्यटन को, यहां के किसानों को, मेरे नौजवानों साथियों को इससे बहुत फायदा होगा.ह्व राजस्थान के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) के कार्यान्वयन में गत कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में विलंब की ओर इशारा करते हुए मोदी ने कहा, ”ईआरसीपी को कांग्रेस ने कितना लटकाया, ये भी कांग्रेस की नीयत का प्रत्यक्ष प्रमाण है. ये किसानों के नाम पर बातें बड़ी-बड़ी करते हैं लेकिन किसानों के लिए न खुद कुछ करते हैं और न ही दूसरों को करने देते हैं.”

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने राज्य के अलग-अलग हिस्सों में नर्मदा नदी का पानी पहुंचाने के लिए बड़ा अभियान चलाया. मोदी ने आरोप लगाया, ह्लतब उसे रोकने के लिए भी कांग्रेस और कुछ एनजीओ (गैर सरकारी संगठनों) द्वारा तरह-तरह के हथकंडे अपनाए गए.ह्व मोदी ने कहा, ह्लहमारी नदियों का पानी बहकर सीमा पार चला जाता था, लेकिन हमारे किसानों को इसका लाभ नहीं मिलता था. कांग्रेस, समाधान के बजाय, राज्यों के बीच जल-विवाद को ही बढ़ावा देती रही. …राजस्थान ने तो इस कुनीति के कारण बहुत कुछ भुगता है.ह्व उन्होंने कहा कि जैसे ही मध्य प्रदेश व राजस्थान में भाजपा की सरकार बनी तो पार्वती कालीसिंध चम्बल परियोजना-एमपीकेसी लिंक परियोजना पर समझौता हो गया.

मोदी ने कहा, ”भाजपा की नीति विवाद की नहीं, संवाद की है. हम विरोध में नहीं, सहयोग में विश्वास करते हैं. हम व्यवधान में नहीं, समाधान पर यकीन करते है. इसलिए हमारी सरकार ने पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को स्वीकृत भी किया और इसका विस्तार भी किया है.” प्रधानमंत्री ने कहा कि पार्वती, कालीसिंध, चंबल परियोजना से राजस्थान के 21 जिलों को सिंचाई के लिये पानी के साथ-साथ पेयजल भी मिलेगा और इससे राजस्थान और मध्य प्रदेश दोनों राज्यों के विकास में तेजी आएगी.

मोदी ने कहा कि बीते एक वर्ष में राजस्थान के विकास को नई गति, नई दिशा देने में मुख्यमंत्री भजनलाल और उनकी पूरी टीम ने बहुत परिश्रम किया है. उन्होंने कहा कि आज भाजपा की ‘डबल इंजन’ की सरकारें सुशासन का प्रतीक बन रही हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा जो भी संकल्प लेती हैं उसे पूरा करने का ईमानदारी से प्रयास करती है.

उन्होंने दावा किया, ”आज देश के लोग कह रहे हैं कि भाजपा, सुशासन की गारंटी है. और तभी तो एक के बाद एक राज्यों में आज भाजपा को इतना भारी जनसमर्थन मिल रहा है. देश ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को लगातार तीसरी बार देश की सेवा करने का अवसर दिया है. बीते 60 साल में हिंदुस्तान में ऐसा नहीं हुआ.ह्व प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की जनता ने 60 साल के बाद वोट देकर लगातार तीसरी बार एक ही दल की सरकार बनवाई है.

उन्होंने महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों तथा राजस्थान विधानसभा उपचुनावों में पार्टी की जीत का भी उल्लेख किया.
उन्होंने कहा, ह्लबीते 10 साल से केंद्र में भाजपा की सरकार है. इन 10 साल में हमने देश के लोगों को सुविधाएं देने, उनके जीवन से मुश्किलें कम करने पर बहुत जोर दिया है. आजादी के बाद के 5-6 दशकों में कांग्रेस ने जो काम किया, उससे ज्यादा काम हमने 10 साल में करके दिखाया है.ह्व मोदी ने कहा, ”21वीं सदी के भारत के लिए नारी का सशक्त होना बहुत जरूरी है. नारी शक्ति को मजबूत करने के लिए हम अनेक नई योजनाएं बना रहे हैं.’ उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में देश की 10 करोड़ महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं, जिनमें राजस्थान की लाखों महिलाएं शामिल हैं.

प्रधानमंत्री ने लखपति दीदी योजना, नमो ड्रोन दीदी योजना और बीमा सखी योजना जैसी योजनाओं पर प्रकाश डाला. मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को जल संरक्षण की दिशा में काम करने और लोगों को इसके बारे में जागरूक करने के लिए भी प्रोत्साहित किया. उन्होंने कहा, ह्ल भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल तो है ही, भाजपा एक विराट सामाजिक आंदोलन भी है. भाजपा के लिए दल से बड़ा देश है. हर भाजपा कार्यकर्ता, देश के लिए जागरूक और सर्मिपत भाव से काम कर रहा है.ह्व इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और अपनी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला.

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल व भागीरथ चौधरी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित अन्य नेता भी मौजूद थे.
इससे पहले मोदी खुली जीप में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, उनके एक तरफ मुख्यमंत्री शर्मा और दूसरी तरफ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ खड़े थे. वाहन के साथ महिलाओं का एक समूह सिर पर कलश लेकर चल रहा था. कार्यक्रम के दौरान मोदी ने नदियों को आपस में जोड़ने के प्रतीक के रूप में एक कलश में विभिन्न नदियों का पानी भी मिलाया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital