आम आदमी पार्टी संसदीय दल में बड़ी फूट: राघव चड्ढा का एलान- भाजपा में शामिल होंगे, दो तिहाई सांसद बदलेंगे पाला

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 24 Apr 2026 03:54 PM
आम आदमी पार्टी संसदीय दल में बड़ी फूट: राघव चड्ढा का एलान- भाजपा में शामिल होंगे, दो तिहाई सांसद बदलेंगे पाला
ऑडियो सुनें

आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा देने का एलान कर दिया। साथ ही भाजपा में शामिल होने की भी घोषणा कर दी है। राघव के अलावा अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है।

भाजपा में कर लेंगे विलय
राघव चड्ढा ने संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि हमने फैसला किया है कि हम, राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई सदस्य, भारत के संविधान के प्रावधानों का प्रयोग करते हुए भाजपा में विलय कर लेंगे।

कैसे बिगड़ी थी बात
दरअसल केजरीवाल और राघव चड्ढा में दूरियां उसी दिन से नजर आने लगी थी जब केजरीवाल जेल में थे और राघव अपनी पत्नी परिनीति के साथ लंदन में घूमते व मस्ती की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे थे। राघव को लोकसभा चुनाव में भी पंजाब से दूर रखा गया। औपचारिक तौर पर वे श्री आनंदपुर साहब सीट पर नजर आए थे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पिछले कुछ समय से राघव चड्ढा पार्टी के अहम मुद्दों पर अपेक्षाकृत शांत नजर आ रहे थे।

विपक्ष जहां इसे आप के अंदरूनी मतभेद का संकेत बता रहा है। वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह और नए उपनेता डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने इसे एक सामान्य संगठनात्मक प्रक्रिया करार दिया है, जिसका मकसद अन्य सांसदों को भी जिम्मेदारी देना है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav