इंडिया गठबंधन का मार्च मिंटो ब्रिज से शुरू हो चुका है। तीन खुली बसों में बैठकर इंडिया गठबंधन के नेता रामलीला मैदान के लिए बढ़ रहे हैं। राहुल गांधी की गाड़ी सबसे आगे है।
इंडिया गठबंधन की महारैली की शुरूआत हो चुकी है। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी, शिवसेना (यूबीटी) और इंडिया गठबंधन के अन्य घटक के बड़े नेता व कार्यकर्ताओं का रामलीला मैदान में जमावड़ा लगने लगा है।
विपक्ष की यह महारैली कथित वोट चोरी, एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रही है। आगामी विधानसभा चुनावों से पहले आयोजित इस महारैली को इंडिया गठबंधन के शक्ति प्रदर्शन को लेकर भी देखा जा रहा है।
महारैली दिल्ली के आउटर सर्कल पर स्थित मिंटो रोड जंक्शन से शुरू होगा और अजमेरी गेट के रास्ते जवाहरलाल नेहरू मार्ग होते हुए रामलीला मैदान तक जाएगा।